ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

प्रिंस राज के साथ अमित शाह से मिले पशुपति पारस, दिल्ली स्थित आवास पर हुई मुलाकात

DELHI: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए पशुपति कुमार पारस दिल्ली पहुंचे। दिल्ली स्थित आवास पर रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार

प्रिंस राज के साथ अमित शाह से मिले पशुपति पारस, दिल्ली स्थित आवास पर हुई मुलाकात
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए पशुपति कुमार पारस दिल्ली पहुंचे। दिल्ली स्थित आवास पर रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अमित शाह से मुलाकात की। सोमवार को दोनों नेताओं के बीच आधे घंटे तक मुलाकात हुई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान भी पशुपति पारस के साथ थे। 


इस बात की जानकारी रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान बिहार की राजनीति एवं अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई। बता दें कि पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए का हिस्सा हैं। वही उनके भतीजे चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को लोकसभा चुनाव 2024 में 5 सीटें मिली थी जबकि पशुपति पारस की पार्टी को एक भी सीट नसीब नहीं हुई। 


इस बात से गुस्साएं पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि एनडीए में वे बने रहे। वही चिराग पासवान की पार्टी को सीट बंटवारे में पांच सीट मिली थी। चुनाव के नतीजे चौकाने वाले आए। चिराग की पार्टी ने सभी 5 सीट पर जीत हासिल की। खुद चिराग पासवान हाजीपुर से सांसद बने। फिर उन्हें केंद्रीय मंत्री भी बनाया गया। चिराग पासवान अब फिर से लोजपा रामविलास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। 


केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेने के दौरान मोदी के हनुमान नाम से प्रसिद्ध चिराग पासवान ने कहा था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने पर मैं, मेरे अभिभावक और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार प्रकट करता हूं. इस गरिमामयी अवसर पर मैं यह संकल्प लेता हूं कि मेरे जीवन का हर क्षण भारत और भारत के संविधान के महान मूल्यों के प्रति समर्पित रहेगा. बिना किसी भेदभाव के राष्ट्रसेवा के लिए बिना रुके, बिना थके निरंतर कार्यकरता रहूंगा. हम विकसित भारत और सशक्त भारत के सपनेको साकार करने के लिए प्रधानमंत्री जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे. भारत माता की जय। 

टैग्स