ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा कल, देवघर से सीधे पहुंचेंगे पटना, जानें पूरा शेड्यूल

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। कल मंगलवार शाम 5:20 बजे पटना पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा कल, देवघर से सीधे पहुंचेंगे पटना, जानें पूरा शेड्यूल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। कल मंगलवार शाम 5:20 बजे पटना पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में शामिल होंगे। करीब सवा घंटे पटना में रूकने के बाद वे शाम 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सारी तैयारियां की जा चुकी है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की देखरेख में सभी तैयारियां की गयी हैं। 


स्पीकर ने बताया कि नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो आजादी के बाद विधानसभा परिसर में आएंगे। देवघर से सीधे पटना प्रधानमंत्री का विशेष विमान पहुंचेगा। बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी स्मृति स्तंभ जिसकी ऊंचाई 40 फीट है इसका अनावरण पीएम मोदी करेंगे। कांसे से बने इस स्तंभ का वजन ढाई टन है। यह स्तंभ बिहार के गौरवशाली परंपरा की याद ताजा करेगा। बता दें कि बिहार विधानसभा परिसर में किसी भी प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है।


इस दौरान प्रधानमंत्री शताब्दी स्मृति उद्यान का नामकरण करेंगे और पौधारोपण भी करेंगे। इसके साथ ही विधानसभा संग्रहालय और अतिथिशाला की आधारशिला भी रखेंगे और बिहार की विधायी यात्रा पर एक पुस्तक का भी विमोचन करेंगे। बता दें कि शताब्दी स्मृति स्तंभ की आधारशिला राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 21 अक्टूबर 2021 को रखी थी। जिसका अनावरण पीएम मोदी मंगलवार को करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गये हैं। ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। वही जू और इको पार्क बंद रहेंगे। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजकर 20 मिनट पर पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट के अन्य सदस्य पीएम का स्वागत करेंगे। 5 बजकर 55 मिनट पर पीएम विधानसभा परिसर पहुंचेंगे। शाम 6 बजे पीएम मोदी बिहार विधानसभा में बनाए गए शताब्दी स्मृति स्तंभ का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद पीएम शताब्दी उद्यान्न का नामकरण करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजकर 9 मिनट पर प्रधानमंत्री विधानसभा स्थित संग्रहालय का शिलान्यास करेंगे।


इसके बाद प्रधानमंत्री मुख्य मंच पर पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल फागू चौहान, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मौजूद रहेंगे। मंच पर 9 लोगों के ही बैठने की व्यवस्था होगी। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7:05 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।