ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी हंसकर टाल गये नीतीश, बोले..छोड़िये ई सब बात

PATNA: CM नीतीश का इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। तेजस्वी के साथ राजभवन गये नीतीश कुमार ने महागठबंधन की नई सरकार बनाने के लिए 164 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को

प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी हंसकर टाल गये नीतीश, बोले..छोड़िये ई सब बात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: CM नीतीश का इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। तेजस्वी के साथ राजभवन गये नीतीश कुमार ने महागठबंधन की नई सरकार बनाने के लिए 164 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा है। महागठबंधन की सरकार बनाने का दावा भी किया। मिली जानकारी के अनुसार महागठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव। इसके साथ ही एनडीए से नीतीश का नाता खत्म हो गया है। हालांकि नीतीश के इस कदम से बीजेपी लगातार हमलावर है। 


वही जब प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी का सवाल मीडिया ने नीतीश कुमार से किया तब उन्होंने मुस्कुराते हुए यह कह दिया कि छोड़िए ई सब बात...नीतीश ने कहा कि अब महागठबंधन की सरकार बिहार में बनेगी। 7 पार्टी मिलकर बिहार के विकास के लिए काम करेंगे। 164 महागठबंधन और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन मिला है। 


उन्होंने कहा कि 2020 में इतनी कम सीट थी हम मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार नहीं थे। कई तरह की बातें कही जा रही थी। बीजेपी ने पंजाब और महाराष्ट्र में अपने सहयोगी को खत्म किया। अब बिहार में ऐसा करने की कोशिश में बीजेपी थी लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। वही तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी बहुत निर्डर होकर यह निर्णय लिये हैं। अब बीजेपी विधानसभा में अकेली रहेगी। तेजस्वी ने कहा कि देश में सबसे अनुभवी मुख्यमंत्री कोई है तो वो हैं नीतीश कुमार जी। कुछ लोग तो प्रचार का काम करते हैं।  


प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी हंसकर टाल गये नीतीश, बोले..छोड़िये ई सब बात