ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया, सम्राट चौधरी बोले.. नीतीश सीएम नहीं बनना चाहते थे

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को मजबूरी का नेतृत्व बताने वाले मंत्री सम्राट चौधरी लगातार बेबाकी से अपनी राय जाहिर कर रहे हैं. सम्राट चौधरी जिला स्तर पर पार्टी की

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया, सम्राट चौधरी बोले.. नीतीश सीएम नहीं बनना चाहते थे
First Bihar
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को मजबूरी का नेतृत्व बताने वाले मंत्री सम्राट चौधरी लगातार बेबाकी से अपनी राय जाहिर कर रहे हैं. सम्राट चौधरी जिला स्तर पर पार्टी की कार्यसमिति बैठकों में लगातार पार्टी को मजबूत बनाने बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनाने और नीतीश कुमार के नेतृत्व को मजबूरी का नेतृत्व बता रहे हैं. रविवार को औरंगाबाद में नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से बयान दिया था. लेकिन अब सम्राट चौधरी ने बड़ी बात कह डाली है. 


नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री बनाया.  खुद नीतीश कुमार इस बात को कबूल कर चुके हैं कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे और पीएम मोदी के कहने पर ही वह मुख्यमंत्री बने. सम्राट चौधरी ने कहा है कि इससे यह बात साफ हो गई थी कि बीजेपी की सरकार होने के बावजूद नीतीश कुमार को नेतृत्व दिया गया. 


बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार अपनी पार्टी की बैठक में यह बात स्पष्ट कर चुके हैं कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनते. अगर उन्हें प्रधानमंत्री ऐसा करने को नहीं कहते. सम्राट चौधरी ने कहा है कि हर पार्टी अपने आप को मजबूत करना चाहती है. इसबार 74 सीटों पर जीत हासिल कर विधानसभा में पहुंचे हैं. हम भी चाहते हैं कि बीजेपी की ताकत बढ़े.



बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि साल 2000 से एनडीए के नेतृत्व के तौर पर बिहार में बीजेपी ने नीतीश कुमार को चुना है. 2020 के चुनाव में हमने नीतीश कुमार को पहले ही मुख्यमंत्री घोषित कर दिया था.  लेकिन इसका मतलब कतई है नहीं कि बीजेपी आगे अपना मुख्यमंत्री नहीं चाहती. 


उपेंद्र कुशवाहा द्वारा नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताए जाने के सवाल पर सम्राट चौधरी ने दो टूक शब्दों में कहा कि एनडीए में फिलहाल पीएम कैंडिडेट के लिए कोई वैकेंसी नहीं है. नरेंद्र मोदी बीजेपी और एनडीए के मौजूदा प्रधानमंत्री हैं और आगे भी यही रहेंगे. सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर नीतीश कुमार को उनकी पार्टी पीएम उम्मीदवार बनाना चाहती है तो वह इसके लिए स्वतंत्र हैं.