ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा✦Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा

पीएम मोदी के नवादा दौरे पर रोहिणी का अटैक: बोलीं- बिहार की जनता इस बार उन्हें बढ़िया से चाय पिलाएगी, प्रधानमंत्री को उनके वादों की याद दिलाई

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर बाद नवादा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। एक सप्ताह के भीतर मोदी दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने बीते पांच अप्र

पीएम मोदी के नवादा दौरे पर रोहिणी का अटैक: बोलीं- बिहार की जनता इस बार उन्हें बढ़िया से चाय पिलाएगी, प्रधानमंत्री को उनके वादों की याद दिलाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर बाद नवादा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। एक सप्ताह के भीतर मोदी दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने बीते पांच अप्रैल को जमुई से अपने चुनावी अभियान की शुरूआत की थी। पीएम मोदी के नवादा दौरे पर लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने हमला बोला है और उन्हें जनता से किए वादों की याद दिलाई है।


चुनाव अभियान में रवाना होने से पहले रोहिणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि वो आ रहे हैं तो आएं, इसमें हम क्या कर सकते हैं, उनके परिवार वाले जाएंगे। बेटा-बेटी दामाद जाएगा लोग, उनका इंतजार करेगा। देश के युवा दो करोड़ रोजगार का इंतजार कर रहे हैं, खाते में 15 लाख आने का जनता को बेसब्री से इंतजार है। जनता को उन्हें जवाब देना चाहिए जो वादा किया था उसका क्या हुआ।


रोहिणी ने कहा कि पिछले चुनाव में जो वादे उन्होंने जनता से किए थे वे आजतक पूरे नहीं हुए। सारण की जनता से वादा किए थे कि चीनी मिल लगाएंगे और उसी चीनी मिल में बनी चीनी से चाय पीने के लिए सारण आएंगे। सारण की जनता उनका बेसब्री से इंतजार कर रही है उनको इस बार बढ़िया से चाय पिलाएगी।


राजीव प्रताप रूडी के यह कहने पर कि सारण में कोई टक्कर नहीं है, इस पर रोहिणी ने कहा कि कोई टक्कर नहीं है तो जाकर जनता के बीच घूमें न पता चल जाएगा। जनता उनको बताएगी, उनका सब हवाई हवा में रह जाएगा। लालू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के सवाल पर रोहिणी ने कहा इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।