ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

पटना पहुंचे गोहिल ने जताई उम्मीद, महागठबंधन बच जाएगा

PATNA : उपचुनाव में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनने के बाद महागठबंधन में हुई टूट साफ तौर पर दिखाई दे रही है। लेकिन दिल्ली से पटना पहुंचे बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को अ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : उपचुनाव में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनने के बाद महागठबंधन में हुई टूट साफ तौर पर दिखाई दे रही है। लेकिन दिल्ली से पटना पहुंचे बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को अब भी उम्मीद है कि बिहार में विपक्षी दलों का महागठबंधन बच जाएगा।

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि भले ही सीट शेयरिंग के मसले पर महागठबंधन में शामिल घटक दलों के बीच कुछ कंफ्यूजन हुआ हो लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उपचुनाव महागठबंधन पूरी एकजुटता के साथ लड़ेगा। शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि सहयोगी दलों से बातचीत के बाद कोई न कोई रास्ता अवश्य निकल जाएगा।

गोहिल ने कहा है कि उनकी पार्टी का दावा पहले से ही किशनगंज और समस्तीपुर सीट पर था। यह दोनों कांग्रेस की परंपरागत सीटें हैं। आज शाम कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में उपचुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी हालांकि कोई भी अंतिम फैसला पार्टी का केंद्रीय आलाकमान करेगा।