ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

विपक्षी दलों का महाजुटान: दीपंकर भट्टाचार्य पटना पहुंचे, बोले- शुरुआत ठीक रही तो अंजाम भी अच्छा होगा

PATNA: कल यानी 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए विभिन्न दलों के नेताओं का पटना पहुंचने के सिलसिला शुरू हो गया है। महबूबा मुफ्ति, ममता बनर्जी, केजरीवाल

विपक्षी दलों का महाजुटान: दीपंकर भट्टाचार्य पटना पहुंचे, बोले- शुरुआत ठीक रही तो अंजाम भी अच्छा होगा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: कल यानी 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए विभिन्न दलों के नेताओं का पटना पहुंचने के सिलसिला शुरू हो गया है। महबूबा मुफ्ति, ममता बनर्जी, केजरीवाल और भगवंत मान के साथ साथ भाकपा (माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य भी पटना पहुंच चुके हैं। पटना एयरपोर्ट पर माले विधायक महबूब आलम समेत अन्य नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।


एयरपोर्ट से निकलने के बाद दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के लिए जो पहल की है वह बहुत ही जरूरी है। कल होने वाली बैठक सफल हो यही कामना है। अभी तो शुरुआत है, शुरुआत अगर ठीक रही तो अंजाम भी अच्छा होगा। पूरे देश के विपक्ष के नेता चाहते हैं कि अच्छी मीटिंग हो और एक व्यापक एकता बने। 2024 में लोकसभा का जो चुनाव होना है वह बहुत ही निर्णायक चुनाव है। 


उन्होंने कहा कि आने वाला लोकसभा का चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है, इसलिए देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए जरूरी है कि सभी विपक्षी दल मजबूत एकता कायम करें। वहीं बीजेपी के यह कहने पर कि बैठक में सिर्फ लोग फोटो खींचवाने के लिए आएंगे, इसपर दीपंकर ने कहा कि बीजेपी फोटे सेशन वाली पार्टी है इसलिए दूसरों के बारे में भी यही सोंचती है।