ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

पटना पहुंच रहे हैं प्रशांत किशोर, जानिए.. क्या है प्लान

PATNA : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज पटना पहुंच रहे हैं। प्रशांत किशोर लंबे अरसे बाद पटना पहुंचने वाले हैं। फर्स्ट बिहार को जानकारी मिली तो हमने प्रशांत किशोर से संपर्क किया।

पटना पहुंच रहे हैं प्रशांत किशोर, जानिए.. क्या है प्लान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज पटना पहुंच रहे हैं। प्रशांत किशोर लंबे अरसे बाद पटना पहुंचने वाले हैं। फर्स्ट बिहार को जानकारी मिली तो हमने प्रशांत किशोर से संपर्क किया। उन्होंने खुद पटना पहुंचने की पुष्टि की है। प्रशांत किशोर के पटना दौरे को लेकर सियासी हलचल बढ़ने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर 2 से 3 दिनों तक के पटना में रहेंगे और इस दौरान उनकी मुलाकात अलग-अलग नेताओं से भी हो सकती है।


दरअसल, प्रशांत किशोर ने जब जनता दल यूनाइटेड के साथ राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी तो काफी वक्त तक पटना में रहे थे। इसके पहले साल 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने महागठबंधन के लिए चुनावी रणनीति बनाने का काम किया था। तब भी प्रशांत किशोर पटना में डेरा जमाए रहते थे लेकिन पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले प्रशांत किशोर ने बिहार से थोड़ी दूरी बना ली। हालांकि उन्होंने ऐलान किया था कि बिहार की बात कार्यक्रम के जरिए बिहार की समस्याओं को लेकर काम करते रहेंगे। अगर वे लंबे अरसे बाद लौट रहे हैं तो इसे लेकर सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। प्रशांत किशोर अपने दौरे के दौरान किन नेताओं से मुलाकात करेंगे फिलहाल यह तो साफ नहीं है और ना ही फर्स्ट बिहार को इस बारे में उन्होंने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि पीके अपनी मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार से मिल सकते हैं। प्रशांत किशोर दिल्ली में भी सीएम नीतीश से मिल चुके हैं। खुद नीतीश कुमार ने यह कहा है कि प्रशांत किशोर से उनके व्यक्तिगत रिश्ते हैं। व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर मुलाकात होती रहती है। 


पिछले दिनों प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के लिए 2024 का प्लान बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेताओं से मुलाकात की थी। इस दौरान कांग्रेस आलाकमान समेत कांग्रेस के अन्य प्रमुख नेता भी पीके के साथ मीटिंग में मौजूद रहे थे। पीके को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने का ऑफर भी दिया गया लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया। प्रशांत किशोर ने खुद ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी कि वह कांग्रेस ज्वाइन नहीं करना चाहते बल्कि कांग्रेस को 2024 के लिए मदद करना चाहते हैं। अपने दौरे के दौरान नीतीश कुमार के अलावा पीके किन नेताओं से मिलते हैं इस पर भी नजर बनी रहेगी।