ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में कंप्यूटर टीचर्स का हंगामा, BJP ऑफिस के बाहर जमकर किया हंगामा; के के पाठक ने गेस्ट टीचर को हटाने का दिया है आदेश

PATNA : राजधानी पटना में आज कंप्यूटर टीचर्स ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर भारी संख्या में आईसीटी इंस्ट्रक्टर सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करने लगे। जिसके बा

पटना में कंप्यूटर टीचर्स का हंगामा, BJP ऑफिस के बाहर जमकर किया हंगामा; के के पाठक ने गेस्ट टीचर को हटाने का दिया है आदेश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में आज कंप्यूटर टीचर्स ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर भारी संख्या में आईसीटी इंस्ट्रक्टर सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए इन टीचरों को खदेड़ दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी बीजेपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन पर आमादा हो गए। 


वहीं, कंप्यूटर टीचर्स का कहना है कि हमारा 5 साल के लिए अलग-अलग एजेंसियों द्वारा स्कूलों में बहाली हुई थी। लेकिन सिर्फ 6 महीने बाद ही उनको स्कूलों से निकाला जा रहा है और वेतन भी नहीं मिला है। जिसके विरोध में उन्हें प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा और फिर पटना की सड़कों पर उतर आए। कंप्यूटर टीचर्स का कहना है कि अगर उनकी बात सरकार ने नहीं सुनी और मांगें पूरी नहीं हुईं तो लड़ाई आर-पार की होगी।


वहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान आर ब्लॉक के पास आंदोलन में कई अभ्यर्थियों को चोट लगी है। जिसमें नवीन और मिथिलेश, मन्नू कुमारी और रानी कुमारी सौम्य घायल हो गए। भाजपा कार्यालय के पास अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। मालूम हो कि कई स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर टीचर्स से शिक्षा विभाग ने सेवा लेने ले मना कर दिया है। 


बताते चलें कि,बिहार शिक्षक भर्ती के पहले चरण  में करीब 6 हजार से ज्यादा कंप्यूटर शिक्षक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में योगदान कर चुके हैं। वहीं शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में भी सैकड़ों कंप्यूटर शिक्षकों ने स्कूलों में योगदान दिया था। जिसके बाद तमाम एजेंसियों के जरिए स्कूलों को उपलब्ध कराए गए कंप्यूटर टीचर्स से काम न लेने का निर्णय लिया गया है। जिसके विरोध में अभ्यर्थी विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।