ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

BPSC हंगामे के बाद दिल्ली गए आयोग में पोस्टेड अधिकारी, जानिए अब कौन से पोस्ट पर होंगे तैनात

BPSC : बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से आयोगित 70 वीं परीक्षा को लेकर जमकर बबाल मचा है। छात्र सड़क से लेकर अब सरकार तक पहुंचकर अपनी शिकायतों को रख चुके हैं और इस दौरान वह लोग एक स

BPSC हंगामे के बाद दिल्ली गए आयोग में पोस्टेड अधिकारी, जानिए अब कौन से पोस्ट पर होंगे तैनात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BPSC : बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से आयोगित 70 वीं परीक्षा को लेकर जमकर बबाल मचा है। छात्र सड़क से लेकर अब सरकार तक पहुंचकर अपनी शिकायतों को रख चुके हैं और इस दौरान वह लोग एक सूर में आयोग के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। अब खबर यह है कि इस विरोध के बीच बिहार लोक सेवा आयोग में तैनात एक अधिकारी को दिल्ली भेज दिया गया है। इसके बाद अब उन्हें दिल्ली में पोस्टिंग भी मिल गई है। 


दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग में उप सचिव के पोस्ट पर तैनात संजय सिंह को अगले एक साल के लिए दिल्ली भेज दिया गया है। उनकी पोस्टिंग राजधानी दिल्ली में की गई है। इनको दिल्ली नगर निगम में Additional Deputy Commissioner/Joint Assessor & Collector के पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए भेजा गया है। ऐसे में इन्हें वर्तमान में जो पोस्ट है उस पोस्ट से रिलीव कर दिया गया है। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दिया गया है। 


मालूम हो कि, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच आज कई जगहों पर चक्का जाम किया गया। राज्यपाल ने बीपीएससी चेयरमैन को राजभवन बुलाकर जानकारी ली। वहीं, अभ्यर्थियों ने मुख्य सचिव से भी मुलाकात की है। इसके आलावा पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जन सुराज के प्रशांत किशोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्वीट किया जिसमें वे धरने पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों पर धौंस जमाते दिख रहे हैं। पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर छात्रों को धमकाने का भी आरोप लगाया है।


इधर, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “हम उनकी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं...912 परीक्षा केंद्र था और 911 केंद्र में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है और पटना केंद्र में जो गड़बड़ी बताई जा रही है वो अभी भी साबित नहीं हुई है लेकिन अगर मान लिया जाए कि कोई गड़बड़ी हई है तो जो परीक्षा रद्द हुई है उसकी दोबारा परीक्षा लेने की तैयारी की जा रही है। महज 5-10 हजार छात्रों के चलते तीन लाख अभ्यर्थियों का भविष्य बर्बाद करना कहां से उचित है।”