ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

नीतीश से पहले सहनी निकले मिशन UP पर, उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर अभियान शुरू

PATNA : उत्तर प्रदेश के विधानसभा के चुनाव अगले साल होने वाले हैं. यूपी में चुनाव लड़ने के लिए जनता दल यूनाइटेड ने 200 सीटों पर अपनी तैयारी की है. यूपी में नीतीश कुमार का मिशन कब शु

नीतीश से पहले सहनी निकले मिशन UP पर, उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर अभियान शुरू
First Bihar
2 मिनट

PATNA : उत्तर प्रदेश के विधानसभा के चुनाव अगले साल होने वाले हैं. यूपी में चुनाव लड़ने के लिए जनता दल यूनाइटेड ने 200 सीटों पर अपनी तैयारी की है. यूपी में नीतीश कुमार का मिशन कब शुरू होगा, यह तो नहीं पता. लेकिन उनके कैबिनेट के सहयोगी और वीआईपी के नेता मुकेश सहनी ने आज से मिशन यूपी की शुरुआत कर दी है.


मुकेश सहनी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. यूपी दौरे पर पहुंचे मुकेश सहनी ने वहां अपनी पार्टी के विधानसभा चुनाव लड़ने और आगे की रणनीति पर स्थानीय नेताओं के साथ चर्चा की है. मुकेश सहनी की तैयारी यूपी चुनाव को लेकर क्या है, इस बात का अंदाजा लगाना हो तो वहां के दैनिक समाचार पत्रों पर नजर डाली जा सकती है. आज उत्तर प्रदेश के लगभग सभी अखबारों में मुकेश सहनी ने फुल पेज का विज्ञापन दिया है. 


यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर मुकेश सहनी का नारा है 'आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं'. निषादों ने बिहार के बाद उत्तर प्रदेश में भी सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है. यह मुकेश सहनी की तरफ से दावा किया जा रहा है. यूपी चुनाव को लेकर सहनी ने नीतीश से पहले अभियान की शुरुआत कर दी है. अब जेडीयू अपने अभियान की शुरुआत कब करता है, यह देखना होगा.