ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

नीतीश और राबड़ी समेत 11 MLC ने लिया शपथ : देवेश चंद्र ठाकुर ने इन नेताओं को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित बिहार विधान परिषद के कुल 11 नवनिर्वाचित सदस्यों ने मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली है। विधान परिषद के स

नीतीश और राबड़ी समेत 11 MLC ने लिया शपथ : देवेश चंद्र ठाकुर ने इन नेताओं को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित बिहार विधान परिषद के कुल 11 नवनिर्वाचित सदस्यों ने मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली है। विधान परिषद के सभागार में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर इन्हें शपथ दिलाई। इनलोगों ने द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 में विधानसभा कोटे से निर्वाचित सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, जदयू के खालिद अनवर, सैयद फैसल अली, भाजपा की अनामिका सिंह, मंगल पांडेय, लाल मोहन गुप्ता, राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी, डॉ. उर्मिला ठाकुर, हम के संतोष कुमार सुमन एवं भाकपा माले की शशि यादव ने शपथ ली है। विधान परिषद के सचिव अखिलेश कुमार झा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सुबह दस बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।


उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित बीजेपी की अनामिका सिंह, मंगल पांडेय, लाल मोहन गुप्ता शपथ ली है। वहीं जेडीयू कोटे से खालिद अनवर, सैयद फैसल अली को शपथ दिलाई गई। आरजेडी से राबड़ी देवी के साथ दो और नेता भी विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली है। 


इसके साथ ही लालू यादव के पुराने सहयोगी और राजद के वरीय नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी के साथ डॉ. उर्मिला ठाकुर ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की है। इनके अलावा बिहार सरकार में मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन दूसरी बार परिषद् के सदस्य के रूप में शपथली गई। उधर, भाकपा माले ने महिला उम्मीदवार के तौर पर पहली बार शशि यादव को विधान परिषद भेजने का फैसला लिया था। शशि यादव को भी मंलगवार को बिहार विधान परिषद की सदयस्ता की शपथ दिलाई गई। इस बीच मंगलवार को ही बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण के तहत मतदान भी चल रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने क्षेत्र के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की है।