ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

नीतीश ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है, बोले कुशवाहा..अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में आज प्रेस को संबोधित किया। बिहार में लॉ एन्ड ऑर्डर को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि ब

नीतीश ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है, बोले कुशवाहा..अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में आज प्रेस को संबोधित किया। बिहार में लॉ एन्ड ऑर्डर को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है। अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हो गया है। नीतीश कुमार ने जनता को भगवान के भरोसे छोड़ रखा है। हर जगह आपराधिक घटनाएं हो रही है लेकिन नीतीश चुप्पी साध बैठे हैं। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि ढाई साल पहले नीतीश कुमार मुख्यमंत्री भी थे और अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। जबकि दोनों काम एक साथ संभव नहीं है। 2022 की शुरुआत से साफ दिख रहा है कि सरकारी काम से ज्यादा नीतीश कुमार दूसरे कामों में रुचि ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के रूप में काम करते उन्हें मन नहीं लग रहा है। उपेंद्र कुशवाहा ने 23 जून को हुए विपक्षी दलों की बैठक पर कहा कि पिछले दिनों पॉलिटिकल इवेंट जो पटना में हुआ था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ध्यान बस इन्हीं इवेंट पर ज्यादा है। सरकारी कामों में उनकी कोई रूचि नहीं दिख रही है।


 नीतीश ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। कहीं लूट हो रही है तो कही हत्या और नीतीश जी इस पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। ऐसे मुद्दों को दबने नहीं दिया जाए, जनता के सवालों को दबने नहीं देना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज और खगड़िया के बीच जो पुल गिरा वहां हमारी पार्टी की टीम गई थी। इंजीनियर हेमंत के नेतृत्व में पार्टी की टीम ने वहां का जायजा लिया। हेमंत ने बताया की वहां का काम मनमाने ढंग से किया जा रहा था। पुल निर्माण के नाम पर खानापूर्ति हो रही थी।


 एसपी सिंघला को ही सरकार के तरफ से ठेका मिलता है। पुल के डिजाइन में गड़बड़ी की गयी थी। नीतीश सरकार अपने लोगों को बचा रही है, आज कहीं किसी का नाम नहीं लिया जा रहा है। एसपी सिंघसा को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। जब डिजाइन में फॉल्ट था तो पिलर गिरा था, आईआईटी रुड़की को जांच के लिए दिया गया था, जांच की रिपोर्ट भी नहीं आई लेकिन काम जारी था। जिन लोगों की अनुमति से पेमेंट हुआ उनका नाम तक मामले में नहीं आ रहा है। उपेंद्र कुशवाहा ने हाईकोर्ट के जज की निगरानी में जांच की मांग की है। कहा कि बिहार में मजाक चल रहा। यदि सही ढंग से जांच की गयी तो बड़ी मिलीभगत सामने आएगी।


उन्होंने कहा कि बिहार में कई प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है उसमे भी ऐसे लोगों का इन्वॉल्वमेंट होगा। नीतीश जी अपनी दायित्व छोड़कर कहीं और ही ध्यान से रहे है। जनता ने जो जवाबदेही दी है उसका निर्वहन आप कीजिए। भारत में पहला सीएम है जो अपना काम छोड़कर कहीं और लगे हुए है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता