ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

निकाय चुनाव रद्द होने पर JVP का बड़ा हमला, कहा- अतिपिछड़ा विरोधी है केंद्र और राज्य सरकार

PATNA : जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने नगर निकाय चुनाव रद्द होने को लेकर सरकार पर हमला बोला है। अनिल कुमार ने कहा है कि केंद्र और बिहार की सरकार आर

निकाय चुनाव रद्द होने पर JVP का बड़ा हमला, कहा- अतिपिछड़ा विरोधी है केंद्र और राज्य सरकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने नगर निकाय चुनाव रद्द होने को लेकर सरकार पर हमला बोला है। अनिल कुमार ने कहा है कि केंद्र और बिहार की सरकार आरक्षण विरोधी है। दोनों ही सरकारें अति पिछड़ों को उनका हक नहीं देना चाहती हैं। इसलिए लगातार अतिपिछड़ों को बाबा साहब के संविधान से मिलने वाले आरक्षण के हक को एक सुनियोजित साजिश के तहत कम किया जा रहा है। 


अनिल कुमार ने कहा है कि दोनों सरकारों को सिर्फ वोट से मतलब है और दोनों सरकारें समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों का सिर्फ इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने नगर निकाय चुनाव रद्द होने के लिए सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए इस चुनाव में शामिल हो रहे उम्मीदवारों के नुकसान की भरपाई की मांग राज्य सरकार से की है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ों के आरक्षण के मामले को किसी भी राजनीतिक दल ने तब नहीं उठाया, जब बिना सुधार चुनावों की घोषणा की गई थी। लेकिन सर्वोच्च नयायालय द्वारा इस मामले में निर्णय लेने के बाद आज सभी राजनीतिक दल एक बार फिर से अति पिछड़ों के हितैषी बनने के होड में शामिल हो गए हैं।


उन्होंने कहा कि राज्य या केंद्र सरकारें अति पिछड़ों को आरक्षण नहीं देना चाहती हैं, सिर्फ उनके हित में बात करने का दिखावा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें अगर अति पिछड़ों की हितैषी हैं, तो अति पिछड़ों को आरक्षण देकर चुनाव को करवाएं। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव स्थगित होने से प्रत्याशियों का काफी नुकसान हुआ है और उसकी भरपाई राज्य सरकार करें। 

टैग्स