ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

NEET परीक्षा में हुए धांधली पर बोले तेजस्वी यादव, BJP केंद्र में रहे या राज्य में, पेपर लीक होना तय है

PATNA: NEET परीक्षा में धांधली को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। मामले की जांच और परीक्षा को रद्द करने की मांग की जा रही है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि दिल्ली,पटना, झारखंड

NEET परीक्षा में हुए धांधली पर बोले तेजस्वी यादव, BJP केंद्र में रहे या राज्य में, पेपर लीक होना तय है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: NEET परीक्षा में धांधली को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। मामले की जांच और परीक्षा को रद्द करने की मांग की जा रही है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि दिल्ली,पटना, झारखंड के कई सेंटरों पर एक ही क्रम में बैठे अभ्यर्थियों के 720 में से 720 नंबर आना इस परीक्षा पर संदेह पैदा करता है। वही प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना है कि जो छात्र लेट से परीक्षा केंद्र पर पहुंचा उसे बोनस अंक किस आधार पर दिये गये इसे लेकर अभी तक किसी तरह का स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। छात्र नीट भर्ती परीक्षा को तत्काल रद्द करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में तेजस्वी यादव सामने आए हैं। 


तेजस्वी यादव का कहना है कि NEET पेपर लीक बहुत ही गंभीर विषय है। हिरासत में अपराधी कबूल रहा है कि पेपर लीक किया गया है। अभ्यर्थी, अभिभावक, विद्यार्थी, युवा सभी चिंतित हैं। पूरी व्यवस्था सशंकित है पर NDA सरकार नख से शिख तक अहंकार में इतनी डूबी है कि देश में परीक्षाओं की विश्वसनीयता की सरासर अनदेखी करते हुए पेपर लीक के सबूत सार्वजनिक होने, जाँच-गिरफ्तारी और साजिशकर्ताओं द्वारा जुर्म कबूलने के बाद भी यह मानने को तैयार ही नहीं हैं कि NEET परीक्षा में कुछ धांधली भी हुई है। 


तेजस्वी ने आगे कहा कि सब सबूत सामने है लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री इतने अनभिज्ञ है कि मानने को तैयार ही नहीं हैं कि कुछ गड़बड़ हुआ भी है। अहंकारी मोदी सरकार कुंभकर्णी नींद में ऐसे सोई है कि लाखों अभ्यर्थियों के सपनों में आग भी लग जाए तो इन्हें परवाह नहीं। तेजस्वी ने कहा कि गज़ब अंधेर मचा दिया है इन्होंने देश में!