ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चरर को CM ने सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले सुमित सिंह..अपने आप में एक नजीर पेश कर रहा बिहार

PATNA: विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के नव नियुक्त सहायक प्राध्यापक (विद्युत अभियंत्रण), व्याख्याता (असैनिक अभियंत्रण) एवं व्याख्याता (अर्थशास्त्र) का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यकम पट

नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चरर को CM ने सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले सुमित सिंह..अपने आप में एक नजीर पेश कर रहा बिहार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के नव नियुक्त सहायक प्राध्यापक (विद्युत अभियंत्रण), व्याख्याता (असैनिक अभियंत्रण) एवं व्याख्याता (अर्थशास्त्र) का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यकम पटना के अधिवेशन भवन में शाम साढ़े चार बजे आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। 


इस मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, विभागीय मंत्री सुमित कुमार सिंह भी मौजूद थे। विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर, उद्योग मंत्री समीर महासेठ, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, सीएम के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ सहित कई अधिकारी मौजूद थे।


इस मौके पर विभागीय मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि आज बिहार अपने आप में एक नजीर पेश कर रहा है। 37 अभियंत्रण महाविद्यालय है जो अपने भवन में संचालित हो रहे है। पहले इसकी संख्या मात्र तीन थी। 13775 छात्रों का नामांकन प्रतिवर्ष हो रहा है। 


उन्होंने कहा कि लगभग हरेक जिले में अभियंत्रण व पोलिटेक्निक कॉलेज हैं। कई जिलों में तो दो-दो पोलिटेक्निक कॉलेज हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बल दिया जा रहा है यही कारण है कि यहां से पढ़कर जाने वाले छात्रों की नौकरी अच्छे अच्छे कंपनियों में हो रही है। हमारे नेता नीतीश कुमार बिहार के लिए चिंतित है। बिहार आगे बढ़ेगा तब ही देश आगे बढ़ेगा।