ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

मिशन 2024 के लिए आज दिल्ली कूच करेंगे नीतीश, जानिए.. ब्लू प्रिंट में क्या है

PATNA : जनता दल यूनाइटेड ने मिशन 2024 को लेकर जो ब्लू प्रिंट तैयार किया है, उसके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली कूच कर रहे हैं। नीतीश आज जनता दरबार कार्यक्रम के बाद दिल

मिशन 2024 के लिए आज दिल्ली कूच करेंगे नीतीश, जानिए.. ब्लू प्रिंट में क्या है
Editor
4 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड ने मिशन 2024 को लेकर जो ब्लू प्रिंट तैयार किया है, उसके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली कूच कर रहे हैं। नीतीश आज जनता दरबार कार्यक्रम के बाद दिल्ली जाएंगे। नीतीश कुमार अगले दो दिनों तक दिल्ली में रहेंगे और इस दौरान विपक्षी दलों के कई नेताओं से उनकी मुलाकात तय है। हालांकि कांग्रेस सोनिया गांधी के उपलब्ध नहीं होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पाएगी लेकिन नीतीश कुमार और राहुल गांधी के बीच मुलाकात हो सकती है। इसके अलावे नीतीश कुमार अन्य विपक्षी नेताओं से भी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुटता के लिए रणनीति बनाएंगे।


पटना में लगा झटका

27 दिन पहले बीजेपी से अलग होकर राजद का दामन थामने वाले नीतीश कुमार ने 2024 में भाजपा को 50 सीटों पर सिमटा देने का एलान कर दिया है. जेडीयू की बैठक में शनिवार को ये एलान करने वाले नीतीश रविवार को अपने बयान से पलट गये. लेकिन बड़ी खबर ये है कि विपक्षी एकता का सुर छेड़ रहे नीतीश कुमार को अपनी पहली ही कोशिश में बड़ा झटका लगा है. तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव के साथ उनकी बातचीत फेल हो गयी. अब नीतीश दिल्ली जा रहे हैं, विपक्षी पार्टियों के नेताओं से मुलाकात करेंगे. दिल्ली में नीतीश कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के दरबार में भी हाजिरी लगायेंगे. 


राहुल से है उम्मीद

वैसे नीतीश की पहली कोशिश भले ही फेल हो गयी हो, सोमवार को वे दिल्ली जा रहे हैं. तीन दिनों तक नीतीश कुमार दिल्ली में रहेंगे. जेडीयू ने कहा कि नीतीश कुमार कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगे. जेडीयू के प्रधान महासचिव के.सी. त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार किन-किन नेताओं से मिलेंगे इसका पूरा ब्योरा अभी नहीं दे सकते. लेकिन नीतीश दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने जायेंगे ये तय हो चुका है. वे कई औऱ पार्टियों के नेताओं से भी मिलेंगे.


नीतीश फिर से पलटे

वैसे नीतीश ने अपने ही बयान से यू-टर्न मार लिया है. शनिवार को जेडीयू की बैठक में नीतीश कुमार ने दावा किया था कि 2024 के आम चुनाव में बीजेपी को 50 सीटों पर सिमटा देंगे. आज जब मीडिया ने उनसे पूछा तो नीतीश ने कहा कि उन्होंने सीटों की बात की ही नहीं थी. नीतीश ने कहा-मैंने तो ये कहा था कि अगर सारे विपक्षी दल एकजुट हो जायें तो अच्छी सफलता हासिल हो सकती है. मैंने कोई संख्या की बात नहीं कही थी. दिलचस्प बात ये है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो दावा किया था उसे जेडीयू ने बकायदा प्रेस रिलीज जारी कर मीडिया को जानकारी दी थी. जेडीयू की ओऱ से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में ये कहा गया था कि नीतीश कुमार ने बीजेपी को 50 सीटों पर सिमटा देने की बात कही है. लेकिन अब नीतीश अपनी ही बयान से पलटी मार गये हैं.