ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

कुशेश्वरस्थान उपचुनाव में अपने ही बूथ पर जेडीयू को बढ़त नहीं दिला पाये मुकेश सहनी, सन ऑफ मल्लाह के गांव में पीछे रहे अमन हजारी

DARBHANGA : 8 दिन पहले खत्म हुए कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट के उपचुनाव के दिलचस्प आकड़े सामने आये हैं. बिहार सरकार में पशुपालन मंत्री और वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी इसी

कुशेश्वरस्थान उपचुनाव में अपने ही बूथ पर जेडीयू को बढ़त नहीं दिला पाये मुकेश सहनी, सन ऑफ मल्लाह के गांव में पीछे रहे अमन हजारी
Editor
3 मिनट

DARBHANGA : 8 दिन पहले खत्म हुए कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट के उपचुनाव के दिलचस्प आकड़े सामने आये हैं. बिहार सरकार में पशुपालन मंत्री और वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी इसी विधानसभा क्षेत्र के मूल निवासी हैं. मुकेश सहनी इस चुनाव में जेडीयू के लिए जी-जान से प्रचार भी कर रहे थे लेकिन अब जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह हैरान करने वाले हैं. मुकेश सहनी जिस बूथ पर खुद वोटर हैं उस बूथ पर भी जेडीयू के उम्मीदवार को करारी हार का समना करना पड़ा. जेडीयू सूत्रों से ही ये खबर आ रही है. जेडीयू उपचुनाव परिणाम की समीक्षा कर रहा है औऱ उसमें ही ये आंकडा सामने आया है. 




दरअसल मुकेश सहनी दरभंगा के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के अफजला पंचायत के रतौली गांव के निवासी हैं. उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक वे रतौली गांव के बूथ नंबर 31 के वोटर हैं. हाल में ही हुए उप चुनाव में उन्होंने जेडीयू के लिए प्रचार तो किया था लेकिन वोट डालने नहीं गये थे. मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से ही जी जान से प्रचार में लगे हैं. कुशेश्वरस्थान सीट पर जिस दिन वोटिंग थी उस दिन मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे थे. हम आपको बता दें कि कुशेश्वरस्थान उपचुनाव में 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था औऱ दो नवंबर को रिजल्ट आय़ा था.


मुकेश सहनी के बूथ पर जेडीयू का ये हाल

दरअसल चुनाव संपन्न होने के बाद जेडीयू औऱ राजद दोनों परिणाम की समीक्षा कर रहे हैं. बूथ के हिसाब से वोटों की संख्या निकाली जा रही है. इसमें ये पता चला कि कि मुकेश सहनी के पंचायत अफजला के दो बूथों पर जदयू को राजद से कम वोट मिले. दिलचस्प आंकडा देखिये. मुकेश सहनी अफजला पंचायत के बूथ नंबर 31 पर वोटर हैं. उनके बूथ पर जेडीयू को सिर्फ 55 वोट मिले. इसी बूथ पर राजद के उम्मीदवार को 480 लोगों ने वोट दिया. अफजला पंचायत का एक औऱ बूथ है, मतदान केंद्र यानि बूथ नंबर-34. इस बूथ पर भी जेडीयू को राजद से कम वोट आये. इस बूथ पर जदयू को 130 और राजद को 191 वोट मिले. दिलचस्प बात ये भी है कि मुकेश सहनी की पार्टी वीआइपी के दरभंगा जिलाध्यक्ष विनोद बंपर भी अफजला पंचायत के ही हैं. वे इस पंचायत के मुखिया भी रह चुके हैं फिर भी इसी पंचायत में जेडीयू का ये हाल हुआ.