ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मंत्री जी का फोन भी नहीं उठाते हैं पुलिस के बड़े अधिकारी, JDU के जनता दरबार से कैसे मिलेगी राहत

PATNA : लोकतंत्र में जन संवाद को बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 साल के अंतराल के बाद एक बार फिर से जनता दरबार कार्यक्रम की शुरूआत की. मुख्यमंत्री के जनता दरबार

मंत्री जी का फोन भी नहीं उठाते हैं पुलिस के बड़े अधिकारी, JDU के जनता दरबार से कैसे मिलेगी राहत
First Bihar
3 मिनट

PATNA : लोकतंत्र में जन संवाद को बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 साल के अंतराल के बाद एक बार फिर से जनता दरबार कार्यक्रम की शुरूआत की. मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम के साथ-साथ बीजेपी ने भी अपने कोटे के मंत्रियों के सहयोग कार्यक्रम की शुरुआत की जहां फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचते हैं. इसके बाद जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय में भी जेडीयू कोटे के मंत्रियों ने दरबार लगाना शुरू किया. प्रदेश जदयू कार्यालय में हर दिन में जेडीयू कोटे के मंत्री लोगों की फरियाद सुनने के लिए मौजूद रहते हैं. लेकिन अफसरशाही का नमूना यहां भी देखने को मिल ही गया. 


दरअसल जेडीयू कार्यालय में आज मंत्री श्रवण कुमार और जयंत राज जन सुनवाई के लिए मौजूद थे. फरियादी अपनी अपनी शिकायतें लेकर मंत्रियों से मुलाकात कर रहे थे. इसी दौरान बेगूसराय से आए एक फरियादी ने मंत्री श्रवण कुमार से गुहार लगाई. वह जिस समस्या को लेकर मंत्री के पास पहुंचे थे, उस मामले में मंत्री ने डीआईजी को फोन लगाया, लेकिन 4-5 दफे फोन करने के बावजूद डीआईजी साहब ने फोन नहीं उठाया.


बेगूसराय से आए फरियादी रामदास राय ने कहा कि मंत्री उनकी समस्या को ध्यान पूर्वक सुने और उन्होंने डीआईजी साहब को फोन लगाया लेकिन बार-बार प्रयास करने के बावजूद डीआईजी साहब फोन नहीं उठा रहे थे. मेरी समस्या का निदान भी नहीं हो पाया. जनता दरबार में बारिश के बीच वह बड़ी उम्मीद लेकर आए थे, लेकिन डीआईजी साहब से बातचीत नहीं होने के कारण वह एक बार फिर मायूस होकर वापस लौट रहे हैं. 


हालांकि मंत्री जी ने भरोसा दिया कि उनके मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी. बिहार में बेलगाम अफसरशाही को लेकर मंत्री मदन सहनी अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर चुके हैं. लेकिन अब जिस तरह की तस्वीरें जेडीयू के जनता दरबार कार्यक्रम से सामने आई हैं, वह इसकी पुष्टि करता है.