ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

मांझी ने चिराग को बताया प्रवासी, बोले.. बिहार आइयेगा तब न डर लगेगा

PATNA : एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर हमला क्या बोला, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अखाड़े में उतर गए. चिराग के खिलाफ जीतन राम मांझी ने पलटवार करते हुए उन्ह

मांझी ने चिराग को बताया प्रवासी, बोले.. बिहार आइयेगा तब न डर लगेगा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर हमला क्या बोला, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अखाड़े में उतर गए. चिराग के खिलाफ जीतन राम मांझी ने पलटवार करते हुए उन्हें प्रवासी बता दिया है. मांझी ने कहा है कि चिराग पासवान बिहार आते ही नहीं तो उनको डर क्यों लगेगा.


पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'चिराग जी आप बिहार आतें कब है कि आपको डर लगेगा? वैसे 2020 के चुनाव में बिहार की जनता मालिक ने स्पष्ट तरीक़े से बता दिया है कि सूबे की आवाम को सबसे ज़्यादा डर आपसे और आप जिसकी मदद कर रहें थें उनसे लगता है, तब ही तो आपको और आपके उ छोटे भाई को सत्ता से दूर रखा है.'


विधानसभा चुनाव के दौरान भी जीतन राम मांझी और चिराग पासवान एक दूसरे के सामने खड़े नजर आए थे. महागठबंधन से पाला बदलकर एनडीए में आने वाले जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई जबकि एनडीए और महागठबंधन से अलग अकेले चुनाव लड़ने वाले चिराग पासवान केवल एक सीट पर जीत हासिल कर पाए. ऐसे में अब जीतन राम मांझी दलित वोट बैंक की राजनीति के ऊपर बिहार में अपनी पकड़ बनाना चाहते हैं. यही वजह है कि नीतीश सरकार पर जब भी चिराग निशाना साधते हैं, मांझी उन पर पलटवार जरूर करते हैं. 

टैग्स