ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

मांझी का जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम, हम प्रवक्ता ने कहा- किसकी मां ने दूध पिलाया है जो मांझी जी का जीभ काट ले

PATNA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी द्वारा ब्राह्मणों पर दिए गये विवादित बयान के बाद बिहार और देश में सियासत तेज हो गयी

मांझी का जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम, हम प्रवक्ता ने कहा- किसकी मां ने दूध पिलाया है जो मांझी जी का जीभ काट ले
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी द्वारा ब्राह्मणों पर दिए गये विवादित बयान के बाद बिहार और देश में सियासत तेज हो गयी है। मांझी के बयान पर बयानबाजी भी लगातार जारी है। इस बार बीजेपी के एक नेता ने आपत्तिजनक बयान दिया है। जीतनराम मांझी का जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपया इनाम देने का ऐलान किया गया है।


बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के महासचिव गजेंद्र झा ने यह बयान दिया है कि ब्राह्मण का बेटा यदि मांझी का जीभ काटकर लाता है तो उसे वे इनाम के तौर पर 11 लाख रुपया देंगे साथ ही जिन्दगी भर उसका भरण पोषण भी करेंगे। 


गजेंद्र झा ने कहा कि उन्हें पहले लगता था कि जीतनराम मानसिक तौर पर बीमार हैं। उन्होंने अपनी संवेदनाए खो दी है। लेकिन एक बार नहीं है वो बार-बार इस तरह का बयान देते है जिसे ब्राह्मण समाज कतई बर्दास्त नहीं करेगा। 


गजेन्द्र झा ने चेतावनी दी है कि होशियार हो जाइए यदि यही रवैय्या रहा तो आपकों इस सरजमी में रहना मुश्किल हो जाएगा। गजेंद्र झा ने कहा कि सिर्फ मीडिया में आने के लिए मांझी बार-बार आपत्तिजनक बयान देते हैं। पद की गरिमा उन्हें नहीं है और हिन्दू सनातन धर्म में आस्था भी नहीं है। हिन्दू सनातन धर्म को बचाने के लिए यदि मर मिटना होगा तो मुझे वो भी मंजूर है।  


बीजेपी नेता के इस आपत्तिनजक बयान के सामने आने के बाद बयानबाजी और तेज हो गयी है। बीजेपी नेता गजेन्द्र झा सहित अन्य नेताओं के बयान पर हम पार्टी के प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान ने पलटवार किया है। दानिश रिजवान ने कहा कि किसकी मां ने दूध पिलाया है जो मांझी जी का जीभ काट ले, भाजपा नेतृत्व अपने नेताओं को संभाले,नहीं तो परिणाम बुरे होंगें, मांझी जी ने जब खेद प्रकट कर दिया तो फिर मामले को तूल देना ठीक नहीं है। 


टैग्स