ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनबिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शन

लेफ्ट के साथ महागठबंधन का धरना-प्रदर्शन आज, एनडीए पर निशाना लेकिन एकजुटता पर होगी नजर

PATNA : वामदलों के साथ मिलकर महागठबंधन का धरना प्रदर्शन आज आयोजित है। एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ आज विपक्षी दलों ने राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन बुलाया है। निशाना एनडीए सरका

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : वामदलों के साथ मिलकर महागठबंधन का धरना प्रदर्शन आज आयोजित है। एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ आज विपक्षी दलों ने राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन बुलाया है। निशाना एनडीए सरकार पर होगा लेकिन सबकी नजरें महागठबंधन में एकजुटता पर टिकी होंगी। रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज के धरना प्रदर्शन के लिए पहल की है। उन्होंने महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के अलावा वामदलों को भी इस प्रदर्शन में शामिल किया है। 

शुरुआती दौर में धरना प्रदर्शन के इस कार्यक्रम से आरजेडी और कांग्रेस ने कन्नी काट ली थी लेकिन कुशवाहा की पहल के बाद अब सभी घटक दल आज के इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने अपनी पार्टी के जिलाध्यक्षों को आज के इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने का निर्देश दिया है। वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश साहनी और उनके तमाम कार्यकर्ता राज्यस्तरीय धरना कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं महागठबंधन से नाराज चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी आज के धरना कार्यक्रम में शामिल होने पर कुशवाहा को सहमति दे दी है।


धरना प्रदर्शन के जरिए विपक्षी दल एनडीए सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे लेकिन इस बात पर सब की नजर होगी कि विपक्षी दलों के कौन से बड़े चेहरे आज के धरना प्रदर्शन में शामिल होते हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैर मौजूदगी में आरजेडी का नेतृत्व कौन करेगा अभी देखना है दिलचस्प होगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता