ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

महागठबंधन में सीट शेयरिंग में क्यों हो रही देरी? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई वजह, अशोक महतो को लेकर कही ये बात

PATNA: बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद अब हर किसी की नजर महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर है। विपक्षी खेमें में सीट बंटवारों में हो रही देरी पर बीजेपी की नजर है। भारतीय जन

महागठबंधन में सीट शेयरिंग में क्यों हो रही देरी? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई वजह, अशोक महतो को लेकर कही ये बात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद अब हर किसी की नजर महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर है। विपक्षी खेमें में सीट बंटवारों में हो रही देरी पर बीजेपी की नजर है। भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि महागठबंधन में शामिल दलों के स्वार्थ के कारण सीटों का बंटवारा नहीं हो पा रहा है। वहीं अशोक महतो की पत्नी के आरजेडी से चुनाव लड़ने की चर्चा पर उन्होंने लालू पर जोरदार हमला बोला।


सीट बंटवारे में हो रही देरी को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इन लोगों के अपने-अपने हिडेन एजेंडा और स्वार्थ हैं। नरेंद्र मोदी को रोकना इनका एकसूत्री अभियान है। वंशवादी और भ्रष्टाचारी लोग जब निगेटिव एजेंडा लेकर चलेगा तो इनके स्वार्थ के टकराव में सीट बंटवारा क्लियर नहीं होगा। सब लोग इसी फेरा में हैं कि वही सीट लें कि जिसपर जीत की पूरी संभावना हो लेकिन सच्चाई यह है कि बिहार में एक भी सीट पर इंडी गठबंधन की जीत की स्थिति नहीं बन रही है और यही वजह है कि महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हो पा रहा है।


वहीं कुख्यात अशोक महतो की पत्नी के आरजेडी के टिकट पर मुंगेर से चुनाव लड़ने की चर्चा पर डिप्टी सीएम ने कहा कि राजनीति में उनका आना बाहुबलियों के विरुद्ध ही हुआ है। जिस अशोक महतो को आज लालू यादव राजनीति में ला रहे हैं विजय सिन्हा उस अशोक महतो से 2003 में जब लालू की सरकार थी, चुनाव लड़ चुका है। बड़े बड़े अपराधियों से भी हमलोग चुनाव लड़े हैं। मुंगेर हो या बिहार की अन्य सभी सीट सब जगह हवा बीजेपी और एनडीए की चल रही है।