ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी कल, अमित शाह के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

DESK: मानहानि मामले में 26 जुलाई को यूपी के सुल्तानपुर जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पेश होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित

मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी कल, अमित शाह के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मानहानि मामले में 26 जुलाई को यूपी के सुल्तानपुर जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पेश होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में कल सुबह 10 बजे पेशी होगी। इस दौरान राहुल गांधी कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराएंगे। 


बता दें कि 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी। उन्हें हत्या का आरोपी तक बता दिया था। उनके इस बयान को लेकर बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी केस में राहुल गांधी का बयान दर्ज होना है। पिछली  कई तारीखों से वो गैरहाजिर चल रहे थे। 02 जुलाई को सुनवाई के लिए कोर्ट ने आखिरी मौका दिया था। लेकिन राहुल गांधी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए जिसके बाद अब उन्हें 26 जुलाई को पेश होने को कहा है। 


इस बार राहुल गांधी ने लोकसभा सत्र के कारण कोर्ट में पेशी से राहत देने और सुनवाई की नयी तारीख देने की मांग की थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि राहुल गांधी कल सुल्तानपुर पहुंच रहे हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने इस बात की जानकारी दी है। कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से उन्हें यह मैसेज भेजा गया है कि राहुल गांधी 26 जुलाई को सुल्तानपुर पहुंचेंगे। लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से होते हुए सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे जहां से एमपी एमएलए कोर्ट में पेश होंगे।  


टैग्स