ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पहली बार बिहार आएंगे PM मोदी, CM नीतीश के गृह जिले में तय है कार्यक्रम

PATNA : लोकसभा चुनाव का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस चुनाव में बिहार में जरूर एनडीए को सीट गवांनी पड़ी हो लेकिन बाबजूद इसे एनडीए की सरकार बनाने में बड़ी भूमिका है। ऐसे में अब चुनाव

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पहली बार बिहार आएंगे PM मोदी, CM नीतीश के गृह जिले में तय है कार्यक्रम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस चुनाव में बिहार में जरूर एनडीए को सीट गवांनी पड़ी हो लेकिन बाबजूद इसे एनडीए की सरकार बनाने में बड़ी भूमिका है। ऐसे में अब चुनाव परिणाम आने के उपरांत पीएम मोदी बिहार आने वाले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में तय किया गया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम नरेन्द्र मोदी 19 को नालंदा आएंगे। वह यूनिवर्सिटी ऑफ नालंदा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। तीसरी बार सरकार बनने के उपरांत पीएम मोदी का पहला सरकारी कार्यक्रम देश के अंदर होगा। पीएम मोदी  19 जून को नालंदा आ रहे हैं। प्रधानमंत्री यूनिवर्सिटी ऑफ नालंदा के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।


बताया जा रहा है कि, पूर्वाह्न 10 बजे विशेष विमान से प्रधानमंत्री गया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा यूनिवर्सिटी ऑफ नालंदा के लिए निकलेंगे। यूनिवर्सिटी कैंपस में बने हैलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। यहां कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वापस हेलीकॉप्टर से गया पहुंचेंगे और वहां से विमान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होते ही यूनिवर्सिटी ऑफ नालंदा तथा जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। हालांकि, यूनिवर्सिटी द्वारा अभी तक आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया गया है कि वहां कौन-सा कार्यक्रम है।


मालूम हो कि, पीएम मोदी दूसरी बार नालंदा आ रहे हैं। लेकिन, यदि बात सरकारी कार्यक्रम की हो तो यह पहली दफा होगा जब सरकारी कार्यक्रम के सिलसिले में वह यहां आएंगे । नरेन्द्र मोदी के नालंदा आने से लोगों में जबरदस्त उत्साह है। लोगों को उम्मीद है कि नालंदा और बिहार के लिए प्रधानमंत्री कुछ न कुछ सौगात जरूर देंगे।


आपको बताते चलें कि, प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का यह पहला दौरा है। पहली बार जब प्रधानमंत्री बने थे, तब बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में वे प्रचार के लिए आये थे। गोलापर हवाई अड्डे में उनकी जनसभा हुई थी। ऐसे नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए वर्ष 2014 में भी नालंदा आये थे। वर्ष 2014 में भाजपा द्वारा वे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार तय किये गये थे और तब गांधी मैदान में भाजपा की रैली थी। उस दौरान हुए बम विस्फोट में कई लोग मारे गये थे। मारे गये लोगों में सरमेरा प्रखंड के भी एक व्यक्ति शामिल थे। तब पीड़ित परिवार से मिलने नरेंद्र मोदी सरमेरा आये थे।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता