ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

LJP नेता की हत्या पर बौखलाए चिराग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- नीतीश ही जिम्मेदार

PATNA : बिहार के पूर्णिया में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता अनिल उरांव की हत्या के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बौखलाए हुए हैं. चिराग ने बिहार के मुख्यमंत्री नीती

LJP नेता की हत्या पर बौखलाए चिराग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- नीतीश ही जिम्मेदार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्णिया में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता अनिल उरांव की हत्या के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बौखलाए हुए हैं. चिराग ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर इस हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. पत्र में चिराग ने लिखा कि बिहार के विभिन्न जिलों में हो रही हत्या और अपहरण जैसी घटनाओं के कारण बिहारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.


लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को लिखे पत्र में कहा है कि बिहार में आये दिन हत्या और अपहरण जैसी बड़ी घटनाएं हो रही हैं. बिहार के मुखिया होने के नाते नीतीश कुमार की ही जिम्मेदारी है कि इन आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जाये. एक तरफ बिहार में ख़राब स्वास्थ्य व्यवस्था और गलत नीतियों की वजह से कोरोना महामारी ने बेहद डरवाना माहौल बनाया है. ऐसे में नीतीश अगर अपराध पर भी नियंत्रण नहीं कर पाए तो बिहारियों को दोहरी मार का सामना करना पड़ेगा. 


इससे पहले लोजपा ध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लोजपा आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और मनिहारी विधानसभा से रहे पार्टी प्रत्याशी प्रिय अनिल उरांव अब हम सब के बीच नहीं है. अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई है. उनके अपहरण के बाद से ही मैं दो जिले के पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क में था ताकि किसी तरह उनकी जान बच सके लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 


गौरतलब हो कि अपहृत एलजेपी नेता अनिल उरांव की लाश 72 घंटे बाद मिली है. गुरुवार दोपहर को पूर्णिया के खजांची हाट थाना अंतर्गत सर्किट हाउस के पास से इन्हें अगवा कर लिया गया था. जेपी नगर के रहने वाले लोजपा नेता अनिल उरांव (35) का शव के नगर थाना क्षेत्र से मिला है.  बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उनकी पीट-पीटकर और गोली मारकर हत्या कर दी. 


बता दें कि दो दिन पहले ही लोजपा नेता अनिल उरांव का अपहरण कर उनके परिवार से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी. अनिल उरांव एलजेपी के एसटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष थे. उन्होंने कटिहार की मनिहार सीट से 2020 का विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.


LJP नेता की हत्या पर बौखलाए चिराग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- नीतीश ही जिम्मेदार

टैग्स