ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार चुनाव पर सबसे बड़ा संकट : LJP कोरोना काल में चुनाव नहीं चाहती, आयोग को दिया दो टूक जवाब

PATNA : कोरोना काल में बिहार के अंदर विधानसभा चुनाव को लेकर सबसे बड़ा संकट खड़ा हो गया है। लोक जनशक्ति पार्टी ने संक्रमण के बीच विधानसभा चुनाव कराए जाने पर सीधी आपत्ति जता दी

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : कोरोना काल में बिहार के अंदर विधानसभा चुनाव को लेकर सबसे बड़ा संकट खड़ा हो गया है। लोक जनशक्ति पार्टी ने संक्रमण के बीच विधानसभा चुनाव कराए जाने पर सीधी आपत्ति जता दी है। एलजेपी ने साफ कह दिया है कि कोरोना काल में वह बिहार के अंदर चुनाव नहीं चाहती है। पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने चुनाव आयोग को दो टूक जवाब दे डाला है। चुनाव आयोग में कोरोना का हाल के पीछे डिजिटल और वर्चुअल कैंपेन को लेकर सभी राजनीतिक दलों से राय मांगी थी एलजेपी की तरफ से जो राय आयोग को भेजी गई है उसमें कुल 12 बिंदुओं को रखा गया है। 


एलजेपी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि बिहार में कोरोना संक्रमण के हालात बेहद गंभीर है और मौजूदा परिस्थितियों में अगर चुनाव होते हैं तो मतदाताओं के लिए बीमारी से संक्रमण के आसार बढ़ जाएंगे। ऐसे में वोटर मताधिकार का प्रयोग कैसे कर पाएगा और इस संक्रमण को नियंत्रित करने के प्रयास में कई जगहों पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जहां पूरी तरह से पाबंदी लागू है। इन परिस्थितियों के बीच चुनाव संभव नहीं दिखता। एलजेपी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि भारत में चुकी ईवीएम मशीन से मतदान कराए जाते हैं और एक के बाद दूसरे मतदाता की तरफ से ईवीएम में मौजूद बटन का इस्तेमाल किया जाता है। लोक जनशक्ति पार्टी ने कहा है कि कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों को बेहतर जीवन देना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज आवश्यकता है कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का पुनर्वास व स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो उपलब्ध संसाधनों का खर्च बिहारियों की बेहतरी के लिए होना चाहिए। ऐसे वक्त में अगर चुनाव कराए जाते हैं तो बिहार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। 




लोक जनशक्ति पार्टी का यह मानना है कि बिहार की एक बड़ी आबादी को खतरे से बचाने के लिए कोविड-19 और बाढ़ की मार झेल रहे प्रदेश को अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बचाने के लिए और लोकतंत्र को सफल बनाए रखने के लिए जरूरी है कि बिहार में चुनाव ना कराए जाए। परिस्थितियों के बेहतर होने पर पुनः समीक्षा कर उचित समय पर चुनाव कराया जाए ताकि हर बिहारी लोकतंत्र के इस महापर्व में हर्षोल्लास के साथ अपनी भागीदारी निभा सके।

बिहार चुनाव पर सबसे बड़ा संकट : LJP कोरोना काल में चुनाव नहीं चाहती, आयोग को दिया दो टूक जवाब

बिहार चुनाव पर सबसे बड़ा संकट : LJP कोरोना काल में चुनाव नहीं चाहती, आयोग को दिया दो टूक जवाब

बिहार चुनाव पर सबसे बड़ा संकट : LJP कोरोना काल में चुनाव नहीं चाहती, आयोग को दिया दो टूक जवाब

टैग्स