ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

‘जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी’ लालू के विवादित बयान पर युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह का हमला

PATNA: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद के विवादत बयान को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर बड़ा हमला बोला है। रोहित सिंह

‘जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी’ लालू के विवादित बयान पर युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह का हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद के विवादत बयान को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर बड़ा हमला बोला है। रोहित सिंह ने X पर अपने पोस्ट में लिखा है कि ‘जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी’।


रोहित ने कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर दिए गए बयान की निंदा पूरा देश कर रहा है। आंख सेकने वाली बात का निहितार्थ बिहार की लोकतांत्रिक जनता समझ रही है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के साथ दुर्भाग्य है।


रोहित सिंह ने कहा कि बढ़ती उम्र और बीमारी के बोझ से दबे लालू अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। हाल में हुए उपचुनाव मिली हार से लालू तिलमिला गए हैं। 2025 में मिलने वाली करारी से हार से लालू प्रसाद पूर्व में ही अवगत हो चुके हैं इसी का असर उनके ऊपर दिखना शुरू हो गया है। राज्य की जनता ने लालू प्रसाद और उनके गठबंधन का सूपड़ा साफ़ करने का मन बना लिया है।