ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

लालू के राज में आपराधिक घटनाएं रोज होती थी, बोले उपेंद्र कुशवाहा..और प्रशासन के लोग सोये रहते थे

DARBHANGA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की देर रात धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गयी। मामले की जांच के ल

लालू के राज में आपराधिक घटनाएं रोज होती थी, बोले उपेंद्र कुशवाहा..और प्रशासन के लोग सोये रहते थे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की देर रात धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गयी।  मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है तो वही त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। 


एडीजी मुख्यालय जीतेंद्र सिंह गंगवार ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। इधर इस हाई प्रोफाइल मर्डर से बिहार की सियासत गर्म हो गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से यह आग्रह किये हैं कि खुद इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित करें ताकि सख्ती से कार्रवाई हो और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। 


इस घटना को लेकर विपक्ष के हमले पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आरजेडी के लोग क्या हैं सब लोगों को मालूम है। जब उनका राज चल रहा था तब ऐसी घटनाएं रोज होती थी। इन घटनाओं पर उनकी संवेदना क्यों होगी। जो कोई भी इस घटना के पीछे है उसके खिलाफ सख्ती के कार्रवाई होगी और आरोपी भी पकड़ा जाएगा। इसमें कही कोई दो राय नहीं है। लालू के राज में इस तरह की घटनाएं रोज होती थी और शासन और प्रशासन के लोग सोये रहते थे लेकिन आज ऐसी बात नहीं है। बहुत जल्द जीतन सहनी हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।