ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

लगातार हो रहे ट्रेन हादसे को लेकर रेलमंत्री से कांग्रेस ने की मांग, यदि थोड़ी भी मर्यादा बची है तो इस्तीफा दें अश्विनी वैष्णव

PATNA: लगातार हो रहे ट्रेन हादसे को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा है। झारखंड के चक्रधरपुर में हुए रेल हादसे के बाद रेलवे सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। पूर्व रे

लगातार हो रहे ट्रेन हादसे को लेकर रेलमंत्री से कांग्रेस ने की मांग, यदि थोड़ी भी मर्यादा बची है तो इस्तीफा दें अश्विनी वैष्णव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लगातार हो रहे ट्रेन हादसे को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा है। झारखंड के चक्रधरपुर में हुए रेल हादसे के बाद रेलवे सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। पूर्व रेल मंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने रेल की सुरक्षा को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि रेल के डिब्बे आज चलते फिरते ताबूत बनकर रह गए हैं। वही बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने झारखंड में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को हाड़े हाथों लिया। 


अखिलेश सिंह ने कहा कि 10 साल में इतने रेल हादसे हुए हैं कि अब गिना भी नहीं की जा सकता। अखिलेश सिंह ने कहा कि घटना की जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग की। 


सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उन्होंने लिखा कि पिछले 10 साल में इतने रेल हादसे हुए हैं कि अब तो गिनती भी नही रही। आज भी एक रेल हादसा हुआ जिसमें 2 लोगों की मृत्यु हो गई। क्या @AshwiniVaishnaw  को थोड़ी भी चिंता है रेल यात्रियों की जान की? अगर थोड़ी भी मर्यादा बची है तो रेल मंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए है। उन्होंने पूछा कि मोदी सरकार में हुए रेल हादसों की जिम्मेदारी किसकी?


बता दें कि पिछले साल ओडिशा के बालासोर में बड़ा रेल हादसा हुआ था। जिसमें करीब 300 लोगों की जान गयी थी। ओडिशा रेल हादसे के बाद भी कई रेल दुर्घटनाएं हुई। आज झारखंड के बाराबाम्बो में हावड़ा-मुंबई मेल की 18 बोगिया पटरी से उतर गई। इस हादसे में दो की मौत हो गई वही दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये। पिछले छह हफ्तों में कई ट्रेन पटरी से उतरी जिसमें तीन यात्री ट्रेन भी दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें 17 लोगों की मौत हो चुकी है।