ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

कुशवाहा ने CAA पर BJP की सोशल मीडिया कैंपेनिंग को बताया झूठा, कहा- कब तक लोगों को बेवकूफ बनाते रहोगे

PATNA : आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है। नागरिकता संशोधन कानून ( सीएए) पर बीजेपी के सोशल मीडिया कैंपेंनिंग में हो रहे फर्जीवाड़े की खबरों को आधार बनाते हुए कुशवाह

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है। नागरिकता संशोधन कानून ( सीएए) पर बीजेपी के सोशल मीडिया कैंपेंनिंग में हो रहे फर्जीवाड़े की खबरों को आधार बनाते हुए कुशवाहा ने कहा है कि कब तक लोगों को बेवकूफ बनाते रहेंगे।


उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि झूठ की बुनियाद पर बनी इमारत अल्पकालिक ही होता है, गिरना तय है। कबतक लोगों को बेवकूफ बना सकतें हैं, लोग अब जागृत हो चुके हैं। देश को विकसित करने के लिए पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई, सुनवाई व कार्रवाई जैसे मुद्दों पर ध्यान देना जरूरी है।


बता दें कि भाजपा द्वारा नागरिकता संशोधन क़ानून को मिस्ड कॉल के ज़रिये समर्थन देने के लिए गुरुवार को एक मोबाइल नंबर जारी किया गया था, जिसे गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के विभिन्न नेताओं ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से साझा किया था। सामने आया है कि विभिन्न एकाउंट्स द्वारा लड़कियों से बात करवाने, मुफ़्त उपहार और ढेरों ऑफर पाने का दावा करते हुए इसी नंबर का इस्तेमाल किया गया है।


गौरतलब है कि सीएए पर बीजेपी आज से देश भर में कैंपेन शुरू कर रही है। एक ही दिन में 42 जगहों पर पार्टी के 42 बड़े नेता घर-घर संपर्क अभियान लांच करेंगे। अगले 10 दिन में बीजेपी के मंत्री और नेता देश के 3 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे। 



टैग्स