ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कर दिया सब कुछ क्लीयर, कहा-बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा

DESK: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग केंद्र सरकार से लगातार कर रहे थे। इसे लेकर अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह साफ कर दिया

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कर दिया सब कुछ क्लीयर, कहा-बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग केंद्र सरकार से लगातार कर रहे थे। इसे लेकर अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह साफ कर दिया है कि अब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र अब किसी भी राज्य की विशेष दर्जे की मांग पर विचार नहीं करेगा। 


ओडिशा के भुवनेश्वर में मीडिया से मुखातिब होते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब किसी भी राज्य की विशेष दर्जे की मांग पर केंद्र सरकार विचार नहीं करेगा। जबकि लंबे समय से बिहार और ओडिशा की ओर से यह मांग की जा रही है। निर्मला सीतारमण के बयानों का समर्थन बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने किया है। राज्य सभा सांसद ने कहा कि जो वित्त आयोग की राय थी उसी को केंद्रीय वित्त मंत्री ने रखा है। 


नीतीश लालू पर हमला बोलते हुए सुशील मोदी ने यह भी कहा कि जब नीतीश लालू केंद्र में ताकतवर मंत्री थे तब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवा पाए? और आज केंद्र से इसकी मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रघुराम राजन कमेटी ने भी इस पर विचार किया था। 14वें और 15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट ने तो इसे खारिज कर दिया यही बात केंद्रीय वित्त मंत्री ने दोहराई है। यह सब कुछ जानते हुए नीतीश कुमार हर बार विशेष राज्य की मांग करते हैं। इस तरह की मांग कर वे अपनी विफलता पर पर्दा डाल रहे हैं। 


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राब का GST रेट कम किया जा रहा है। अगर खुला राब लिया जाता है तो उसमें रेट 0% GST लगेगा और अगर यही प्री पैकेट और लेबल्ड होगा तो उसमें 5% GST लगेगा। पेंसिल शार्पनर में GST को कम करके 18% से 12% किया गया है टिकाऊ कंटेनरों पर लगे टैग ट्रैकिंग डिवाइस या डेटा लॉगर्स पर GST में कुछ शर्तों के अधीन 18% से घटाकर शून्य किया गया है। जीएसटी मुआवजे के लंबित शेष का पूरा बकाया आज से चुका दिया जाएगा..दूसरे शब्दों में जीएसटी मुआवजे का पूरा बकाया जून का कुल 16,982 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया जाएगा।

टैग्स