ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे चिराग, पैर छूकर लिया CM नीतीश से आशीर्वाद

PATNA: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे। इस मुलाकात के बाद सियासी हलचल

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे चिराग, पैर छूकर लिया CM नीतीश से आशीर्वाद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे। इस मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज हो गयी है। मुख्यमंत्री से मुलाकात का वीडियो सामने आया है। जिसमें चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। 


चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मुख्यमंत्री नीतीश से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। लिखा है कि केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद आज पहली बार बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी से उनके आवास पर सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया ।


वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री जी के द्वारा पूर्व की नियमावलीयों में संशोधन करते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत के तहत दफादार/चौकीदार के आश्रितों के बहाली का प्रावधान करते हुए बिहार चौकीदार संवर्ग नियमावली 2014 का प्रावधान किया गया था, जिसके तहत 2023 तक दफादार/चौकीदार के आश्रितों की बहाली होती रही है। 


पूर्व से सेवानिवृत एवं सेवानिवृत होने वाले दफादारों/चौकीदारों के आश्रितों के बहाली तथा स्वेच्छिक सेवानिवृत के शेष आश्रितों को नियुक्ति पत्र अभी तक निर्गत नहीं किया गया है जबकि एक-दो जिलों में नई बहाली की प्रकिया को शुरू कर दिया गया है जो चिंताजनक विषय है। मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मांग करती है कि इस प्रक्रिया को पूर्व की तरह ही पुनः बहाल किया जाए। 


साथ ही इन दिनों बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटनाएं सामने आ रही है इसको लेकर भी माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष अपनी चिंताएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री जी ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द इन विषयों को लेकर संबंधित विभागीय कार्यवाई की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे चिराग, पैर छूकर लिया CM नीतीश से आशीर्वादकेंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे चिराग, पैर छूकर लिया CM नीतीश से आशीर्वादकेंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे चिराग, पैर छूकर लिया CM नीतीश से आशीर्वादकेंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे चिराग, पैर छूकर लिया CM नीतीश से आशीर्वादकेंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे चिराग, पैर छूकर लिया CM नीतीश से आशीर्वादकेंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे चिराग, पैर छूकर लिया CM नीतीश से आशीर्वादकेंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे चिराग, पैर छूकर लिया CM नीतीश से आशीर्वाद

टैग्स