ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

जीतन राम मांझी को लगा झटका: धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने फिर छोड़ी पार्टी, चिराग पासवान के साथ जाने का किया एलान

PATNA : बिहार की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी के कद्दावर नेता धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने हम पार्टी का साथ छोड़ दिया है. हम

जीतन राम मांझी को लगा झटका: धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने फिर छोड़ी पार्टी, चिराग पासवान के साथ जाने का किया एलान
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी के कद्दावर नेता धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने हम पार्टी का साथ छोड़ दिया है. हम पार्टी के पूर्व कार्यकारी बिहार प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मुन्ना लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ राजनीति की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के समय टिकट न मिलने से पार्टी छोड़कर जाने वाले धीरेन्द्र मुन्ना इसी साल मार्च महीने में पार्टी में वापस आये थे. लेकिन तीन महीने बाद उन्होंने फिर से जीतन राम मांझी का साथ छोड़ने का एलान कर दिया है. 


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के पूर्व कार्यकारी बिहार प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने बिहार के मुख्यमंत्री रहे जीतन राम मांझी को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है कि वे अब पार्टी के साथ नहीं हैं. उन्होंने मांझी को लिखे पत्र में कहा है कि "पिता तुल्य जीतन राम मांझी ने मुझे हमेशा अपना स्नेह दिया है. उनके स्नेह ने मुझे पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता, 2015 में नवादा विधान सभा से प्रत्याशी और हम पार्टी का बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था."


धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने कहा कि "मैंने अपना जीवन दलित, पिछड़ों, कमजोर और गरीब लोगों की आवाज़ बनने में बिताया है और आगे भी ऐसा करना चाहता हूँ. बिहार के मौजूदा हालात में बिहार के हक़ में लड़ाई लड़ते हुए मुझे चिराग पासवान दिख रहे हैं और मैं उनकी लड़ाई में उनके साथ रहना चाहता हूँ. ताकि बिहार को फ़र्स्ट बनाया जा सके. बिहार के लिए आवाज़ उठने के लिए कई ताक़तें चिराग पासवान जीका वध करना चाहती हैं. मैं उनका वध होते नहीं देख सकता. मैं बिहार के लिए उनके साथ लड़ूँगा. मैं पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया हूँ और यह वचन देता हूँ कि व्यगतिगत रूप से आप के हर ज़रूरत में खड़ा रहूँगा."


गौरतलब हो कि हम पार्टी के कद्दावर नेता धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने पिछले साल अक्टूबर महीने में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. धीरेंद्र कुमार मुन्ना टिकट न मिलने से नाराज थे. चुनाव परिणाम आने के बाद धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने एक बार फिर से मांझी के साथ आने का मन बना लिया. इस साल मार्च महीने में मांझी के बेटे और बिहार सरकार के लघु सिंचाई मंत्री संतोष कुमार सुमन ने अपने आवास पर धीरेंद्र कुमार मुन्ना को फिर से पार्टी में शामिल कराया था. लेकिन अब उन्होंने फिर से मांझी की पार्टी का दामन छोड़ने का एलान कर दिया है.