ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

मांझी के लिए JDU ने बिछाया रेड कार्पेट, नीतीश का नेतृत्व कबूलने वालों का स्वागत

PATNA : महागठबंधन छोड़ने का मन बना चुके पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के लिए जेडीयू ने रेड कारपेट पर बिछा दिया है। जेडीयू ने मांझी की तरफ से दिए गए संकेतों का स्वागत करते ह

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : महागठबंधन छोड़ने का मन बना चुके पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के लिए जेडीयू ने रेड कारपेट पर बिछा दिया है। जेडीयू ने मांझी की तरफ से दिए गए संकेतों का स्वागत करते हुए कहा है कि अगर जीतन राम मांझी जेडीयू में आते हैं तो यह अच्छी बात होगी। नीतीश कैबिनेट के मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने कहा है कि जीतन राम मांझी घर वापसी की संभावनाओं का स्वागत किया है।


अशोक चौधरी ने कहा है कि जीतन राम मांझी बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वह दलितों के एक बड़े नेता हैं अगर वह आते हैं तो उनका स्वागत होगा। अशोक चौधरी ने कहा है कि मांझी अगर वापस आते हैं तो यह उनके लिए घर वापसी जैसा होगा। इतना ही नहीं अशोक चौधरी ने यह भी कहा है कि नीतीश कुमार के मजबूत नेतृत्व में बिहार के नेताओं को अपना भविष्य नजर आ रहा है इसीलिए वह साथ आ रहे हैं। 



बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन में जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एक बार फिर से पाला बदलेंगे।  मांझी विधानसभा चुनाव के पहले महागठबंधन का साथ छोड़कर  एनडीए में वापसी करेंगे। मांझी ने महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी के गठन को लेकर जो डेडलाइन तय की है उसके बाद वह अपना अगला कदम बढ़ाएंगे। 


JDU में विलय के मुद्दे पर चर्चा के लिए जीतन राम मांझी ने अपने नेताओं की बैठक बुलाई है। जीतन राम मांझी ने खुद इस बात का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव किसी की बात नहीं सुन रहे हैं तो ऐसे में राजनीति संभावनाओं का खेल है। नीतीश कभी बीजेपी के विरोधी रहे और लालू सहयोगी, तो मुझ पर सवाल क्यों? इसका साफ मतलब है कि जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से  NDA में वापसी करने की तैयारी में हैं। 


टैग्स