ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

' झूठ की खेती करते हैं राहुल गांधी..., ED रेड के दावे पर बोले गिरिराज सिंह... इतना मालूम तो ऑफिसर का नाम भी करें जारी

PATNA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि लोकसभा में 'चक्रव्यूह' वाले भाषण के बाद प्रवर्तन

' झूठ की खेती करते हैं राहुल गांधी..., ED रेड के दावे पर बोले गिरिराज सिंह... इतना मालूम तो ऑफिसर का नाम भी करें जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि लोकसभा में 'चक्रव्यूह' वाले भाषण के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनके यहां रेड करने की तैयारी में है. राहुल ने गत 29 जुलाई को अपने भाषण में 'चक्रव्यूह' का उल्लेख करते हुए कहा कि ईडी के 'इनसाइडर्स' ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी है। उसके बाद अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का तीखा पलटवार सामने आया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल झूठ की खेती करते हैं।


राहुल गांधी झूठ की खेती करते हैं। इसके अलावा उनको कुछ भी नहीं आता है। मोदी सरकार में यदि कोई भी गलत काम करेगा तो बचेगा नहीं। अब राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि वो गलती किए हैं या नहीं। ऐसे में यदि उनको यह मालूम है कि रेड होने वाली है तो फिर अधिकारी का भी नाम बता दें।


दरअसल, 29 जुलाई को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर बोलते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया था  उन्होंने कहा कि देश के किसान, मजदूर और युवा डरे हुए हैं  उन्होंने कमल के प्रतीक को प्रमुखता से प्रदर्शित करने के लिए पीएम मोदी की आलोचना की और दावा किया कि 21वीं सदी में एक नया 'चक्रव्यूह' बनाया गया है। जिसमें सभी लोग फंसे हुए हैं।


उधर, अपने भाषण के एक दिन बाद राहुल गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा, "जाहिर है, 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के 'अंदरूनी लोगों' ने मुझे बताया कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है. बांह फैलाकर ईडी का इंतजार कर रहा हूं, चाय और बिस्कुट मेरी तरफ से।"