ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर JDU की तैयारी तेज, CM नीतीश के करीबी मंत्री ने कहा - गठबंधन में चुनाव लड़ेगी पार्टी

PATNA : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में राजधानी पटना में जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के आवास पर झारखंड के नेताओं के

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर JDU की तैयारी तेज, CM नीतीश के करीबी मंत्री ने कहा - गठबंधन में चुनाव लड़ेगी पार्टी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में राजधानी पटना में जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के आवास पर झारखंड के नेताओं के साथ सीएम नीतीश कुमार ने बैठक की है। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने पार्टी नेता से झारखंड चुनाव की तैयारी को लेकर भी जानकारी हासिल किया। इसके साथ ही झारखंड आने का भी भरोसा दिया। इसके साथ ही इस बैठक में इस बात पर मुहर लगी है कि जदयू झारखंड में भी गठबंधन के तौर पर चुनाव लड़ेगा। 


दरअसल, आज बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर झारखंड जदयू नेताओं की एक बैठक आहूत की गई। इस बैठक में खुद सीएम नीतीश कुमारभी मौजूद रहे। इसके साथ बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार भी हिस्सा लिए। बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री आवास से वापस लौट रहे बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि हम लोग झारखंड में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे। 


श्रवण कुमार ने कहा कि इस बैठक में कई मामलों पर विचार हुआ है। इसमें पार्टी के कैंडिडेट तय किए जाने को तैयारियों को लेकर भी मंथन किया गया है। इसके साथ ही चुनावी मैदान में इन बातों को लेकर उतरना है इसकी भी जानकारी हासिल की गई है। हमलोग गठबंधन में झारखंड के चुनावी मैदान में मजबूती के साथ नजर आएंगे। 


उधर, उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर कहा कि इस बात का फैसला तो गठबंधन में होगा। आने वाले दिनों में आपको खुद मालूम चल जाएगा कि हमारा गठबंधन झारखंड में किनके साथ होगा। उसके बाद सीट और भी तमाम बातों की जानकारी आपको दे दी जाएगी। फिलहाल इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है। 


आपको बताते चलें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक है।  झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सूत्रों के अनुसार 22 अगस्त से या 24 अगस्त से हो आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। सितंबर के अंत तक विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो सकती है। वहीं, यह चुनाव तीन चरणों में होने की संभावना है।