ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

कुढ़नी उपचुनाव: JDU उम्मीदवार का शराब पीते फोटो, बीजेपी बोली- नीतीश ने शराबी को मैदान में उतारा

PATNA: बिहार की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में दो-दो हाथ करने के बाद सभी दलों ने अब कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपना तैयारियां शुरू कर दी है। कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने

कुढ़नी उपचुनाव: JDU उम्मीदवार का शराब पीते फोटो, बीजेपी बोली- नीतीश ने शराबी को मैदान में उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में दो-दो हाथ करने के बाद सभी दलों ने अब कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपना तैयारियां शुरू कर दी है। कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है। बीजेपी की तरफ से फिलहाल इस सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है हालांकि महागठबंधन की ओर से जेडीयू के मनोज कुशवाहा को कुढ़नी का संयुक्त उम्मीदवार बनाया गया है। इस बीच बीजेपी ने जेडीयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा का एक फोटो जारी किया है जिसमें वे शराब पीते दिख रहे हैं।


बीजेपी ने आरोप लगाया है कि महागठबंधन ने गोपालगंज में जहां शराब व्यवसायी को टिकट देने का काम किया है वहीं कुढ़नी में शराबी को ही उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतार दिया है। बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने एक प्रेसवार्ता कर जेडीयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा का फोटो जारी किया है। इस तस्वीर में मनोज कुशवाहा कुछ लोगों के साथ शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इसको लेकर बीजेपी प्रवक्ता ने जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा है कि ‘गोपालगंज में शराब के व्यवसायी को दिया टिकट तो कुढनी में शराबी को ही उतार दिया, यह है नीतीश कुमार का चाल, चरित्र और चेहरा।‘


बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा है कि गोपालगंज के विधानसभा उपचुनाव में नीतीश कुमार ने एक शराब व्यवसायी को चुनाव मैदान में उतारा और अब कुढ़नी में एक शराबी को ही उतार दिया है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिर्फ शराबबंदी का नाटक करते हैं और शराब माफिया और पियक्कड़ों को चुनाव लड़वाते हैं। इससे मुख्यमंत्री का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है। इस नौटंकी पर उनकी पूरी राजनीति टिकी हुई है।