ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

झारखंड के मंत्री के बहाने तेजस्वी पर निशाना, जेडीयू ने नेता प्रतिपक्ष को दी पढ़ने की नसीहत

PATNA : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के बहाने जेडीयू ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. जेडीयू प्रवक्ता और नेता नीरज कुमार ने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव क

झारखंड के मंत्री के बहाने तेजस्वी पर निशाना, जेडीयू ने नेता प्रतिपक्ष को दी पढ़ने की नसीहत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के बहाने जेडीयू ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. जेडीयू प्रवक्ता और नेता नीरज कुमार ने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव को फिर से पढ़ाई करने की सलाह दे दी है. नीरज कुमार ने कहा कि राजद को सहयोगी दल से सीख लेनी चाहिए. गठबंधन दल को एक दूसरे का सम्मान और सहयोग करना चाहिए.


झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने 54 वर्ष की उम्र में इन्टर परीक्षा देने का फैसला लिया है. राजद के शीर्ष नेतृत्व को इस निर्णय का स्वागत करना चाहिए एवं अपने दल में इसे लागू करने पर विचार करना चाहिए. राजनीति में ज्ञान अर्जन करना आवश्यक है. 


इतना ही नहीं नीरज कुमार ने इस बहाने नीतीश सरकार की उपलब्धियां भी गिना दी. नीरज ने कहा, नीतीश कुमार ने प्रदेश भर में माध्यमिक विद्यालय का जाल बिछा दिया है. राजद के शीर्ष नेतृत्व को भी सक्षम माध्यमिक विद्यालय में ज्ञान अर्जन के लिए जाना चाहिए. इसमें लज्जा नहीं गर्व होना चाहिए.


झारखंड के मंत्री के बहाने तेजस्वी पर निशाना, जेडीयू ने नेता प्रतिपक्ष को दी पढ़ने की नसीहत

बता दें कि तेजस्वी यादव की शिक्षा को लेकर लगातार सवाल उठाया जाता है. जेडीयू अक्सर तेजस्वी को दसवीं फेल बताता है. नए वर्ष पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर सवाल उठाया था. बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी निशाना साधा था. अब इसी को लेकर झारखंड के शिक्षा के मंत्री के बहाने तेजस्वी पर निशाना साधा है.


बता दें कि झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो इस साल झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा ली जाने वाली इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे. उन्होंने पिछले साल भी इस परीक्षा का फॉर्म भरा था, लेकिन गंभीर कोविड संक्रमण की वजह से वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाये थे. 54 वर्षीय जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक हैं.