ब्रेकिंग
लेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेश

जेडीयू ने 'चिराग' को दिखाई औकात, जदयू MLC ने कहा- बच्चा-बुतरू पर नो कमेंट, दूसरे के कंधे से गिरेंगे तो दांत टूट जायेगा

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जेडीयू और लोजपा के बीच छिड़ा घमासान कम नहीं हो रहा है. दोनों पार्टियों के बिच तल्खी बढ़ती ही जा रही है. एक तरफ चिराग पासवान और उनकी पार

जेडीयू ने 'चिराग' को दिखाई औकात, जदयू MLC ने कहा- बच्चा-बुतरू पर नो कमेंट, दूसरे के कंधे से गिरेंगे तो दांत टूट जायेगा
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जेडीयू और लोजपा के बीच छिड़ा घमासान कम नहीं हो रहा है. दोनों पार्टियों के बिच तल्खी बढ़ती ही जा रही है. एक तरफ चिराग पासवान और उनकी पार्टी के नेता लगातार सीएम नीतीश के कार्यों की आलोचना कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर अब जेडीयू ने चिराग के ऊपर पलटवार शुरू कर दिया है. जेडीयू के एमएलसी गुलाम गौस ने इशारों ही इशारों में चिराग पासवान के ऊपर ताबड़तोड़ हमला बोला है. उन्होंने चिराग को बच्चा और बुतरू बताते हुए कोई भी टिप्पणी नहीं करने की बात कही. हालांकि उन्होंने बिना लिए बहुत कुछ ऐसा कह दिया, जिससे लोजपा में खलबली मचने वाली है.




जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ खास बातचीत में कहा कि "इस देश में बहुत सारे राजनीतिक राजकुमार हैं, जो दूसरे के कंधे पर बैठकर अपनी ताकत दिखा रहे हैं. उन्हें लगता है कि उनकी लंबाई बहुत बढ़ गई है. जब नीचे वाला कंधा झाड़ देता है तो ऐसे लोगों का नाक, दांत और मुंह सब टूट जाता है. तो ऊपर बैठे आदमी को अपने कद और औकात के बारे में पता चल जाता है."


विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान के दांत टूटने के सवाल पर जेडीयू एमएलसी ने कहा कि "इस देश में जितने सारे राजनीतिक राजकुमार हैं. वंशवाद के पोषक हैं, उनका दांत टूटना तय है. नीतीश कुमार का चेहरा क्या है, ये बात बिहार या पूरे देश में किसी को भी बताने की जरूरत नहीं है. सीएम नीतीश ने सड़क, बिजली, पानी और लॉ एंड आर्डर के क्षेत्र में काफी काम किया है. उन्होंने अगड़ी और पिछड़ी जाती के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों का काफी ख्याल रखा है."


गुलाम गौस ने फर्स्ट बिहार झारखंड को आगे बताया कि "जब बरसात का मौसम आता है तो बहुत सारे मेंढक टर्र-टर्र करने लगते हैं. नीतीश के काम में कहीं चूक नहीं है. उनके नेतृत्व में निरंतर विकास हुआ है. नीतीश कुमार ने बिहार का चेहरा बदलने के लिए काम किया है. नीतीश के ही चेहरे पर चुनाव लड़ना है. चिराग जैसे बच्चा-बुतरू पर मैं कोई बात नहीं करूंगा" 



टैग्स

संबंधित खबरें