ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

भय बनाम भरोसा के एजेंडे पर JDU, नीतीश कुमार आज तीसरे दिन वर्चुअल सम्मेलन में जुड़ेंगे

PATNA : विधानसभा चुनाव के लिए सांगठनिक तैयारी के साथ आगे बढ़ रहे जनता दल यूनाइटेड के वर्चुअल सम्मेलन का आज तीसरा दिन है. सीएम नीतीश कुमार सुबह 11 बजे से आज का संवाद कार्यक्रम

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव के लिए सांगठनिक तैयारी के साथ आगे बढ़ रहे जनता दल यूनाइटेड के वर्चुअल सम्मेलन का आज तीसरा दिन है. सीएम नीतीश कुमार सुबह 11 बजे से आज का संवाद कार्यक्रम शुरु करेंगे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम नीतीश आज पांच जिलों के पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं से बातचीत करने वाले हैं


विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड ने अपना एजेंडा तय कर लिया है. भय बनाम भरोसा के नारे के साथ पार्टी अब चुनाव में जाने की तैयारी में है. नीतीश कुमार ने सम्मेलन के पहले ही दिन अपनी पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के सामने यह स्पष्ट कर दिया था कि वह 15 वर्षों के लालू राबड़ी शासनकाल और 15 वर्षों के एनडीए शासन की तुलना जनता के बीच करें. 15 वर्षों में किए गए विकास कार्यो की चर्चा और आरजेडी शासनकाल में किए गए भ्रष्टाचार घोटालों और अपराध की चर्चा जेडीयू के नेताओं को करने का नीतीश ने टिप्स दिया है.


आज की बैठक में पार्टी के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह लोकसभा सांसद ललन सिंह के अलावे अशोक चौधरी और संजय झा भी मौजूद रहेंगे. बैठक में 11 बजे से मुजफ्फरपुर के पार्टी पदाधिकारियों को जोड़ा जाएगा. 12 बजे से सीवान गोपालगंज के कार्यकर्ता जुड़ेंगे. 4 बजे से सारण और 5 बजे से वैशाली के पदाधिकारियों से सीएम नीतीश रूबरू होंगे.