ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

JDU के पूर्व MLC रणवीर नंदन ने थामा BJP का दामन, कहा-ललन सिंह के चलते दिया इस्तीफा

PATNA: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन ने भाजपा का दामन थाम लिया है। पटना के गांधी मैदान के पास स्थित बापू सभागार में आयोजित बीजेपी मिलन समारोह कार्यक्रम में

JDU के पूर्व MLC रणवीर नंदन ने थामा BJP का दामन, कहा-ललन सिंह के चलते दिया इस्तीफा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन ने भाजपा का दामन थाम लिया है। पटना के गांधी मैदान के पास स्थित बापू सभागार में आयोजित बीजेपी मिलन समारोह कार्यक्रम में वे पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, सांसद रविशंकर प्रसाद, बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा सहित भाजपा के तमाम नेता मौजूद थे। सबकी उपस्थिति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे जदयू के पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन बीजेपी में शामिल हो गये। 


बीजेपी नेताओं ने इस दौरान रणवीर नंदन का स्वागत किया। वही जेडीयू से भाजपा में आने की वजह रणवीर नंदन ने बतायी कहा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के चलते ही हमने इस्तीफा दिया और आज बीजेपी में शामिल हो गये हैं। बीजेपी में आने से रणवीर नंदन काफी खुश हैं। उनका कहना है कि भाजपा जनता के हित में काम करती है अपने हित में काम नहीं करती जो पार्टी इस तरह के सिद्धांत को लेकर काम करती है वही रियल पार्टी है। क्षेत्रवाद जातिवाद साम्प्रदायिवाद यहां नहीं है।


रणवीर नंदन ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताया। कहा कि पार्टी में कोई चिंतन होगा तब ही पार्टी मजबूत होती है। लेकिन जेडीयू में चिंतन नाम का कोई चीज नहीं है इसलिए वह कमजोर हो रही है। रणवीर ने चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ है नहीं चले हैं पहाड़ से टक्कर लेने। 


रणवीर ने बीजेपी पार्टी को पहाड़ के समान बताया। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो मत नहीं है कि बीजेपी पार्टी देश के सभी बूथों पर है वह निश्चित रूप से पहाड़ के समान है। मोदी जी ने राष्ट्रहित में जितना काम किया वो किसी ने नहीं किया है। भारत की जनता का मानना है कि भारत माता को विश्व माता का दर्जा दिलाना है तो नरेंद्र मोदी का रहना आवश्यक है। 2024 में बीजेपी भारी मतो से जीतेगी। जितनी सीटे बीजेपी के पास है 30-40 सीटें और बढ़ जाएगी।  


टैग्स