ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

JDU के जनसंपर्क संवाद कार्यक्रम की टीम में बदलाव, इन नेताओं को मिला टास्क

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जेडीयू ने पिछले दिनों तीन टीमों का गठन किया था। जेडीयू ने उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के लिए जिन तीन टीमों का ग

JDU के जनसंपर्क संवाद कार्यक्रम की टीम में बदलाव, इन नेताओं को मिला टास्क
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जेडीयू ने पिछले दिनों तीन टीमों का गठन किया था। जेडीयू ने उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के लिए जिन तीन टीमों का गठन किया था उसमें बदलाव किया गया है। पहले पार्टी के 20 नेताओं को टास्क दिया गया था लेकिन अब एक और नेता को बढ़ाकर कुल 21 नेताओं को जिम्मेवारी दी गई है, विभिन्न जिलों में घूम-घूमकर CM नीतीश कुमार की उपलब्धियों को बताएंगे। प्रदेश जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इसके लिए तीन टीमों का गठन किया है।


दरअसल, जेडीयू ने पूरे राज्य में जनसंपर्क संवाद कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न जिलों का दौरा कर पार्टी के विजन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाएंगी। तीन टीमों में पार्टी के 20 विधायकों, सांसदों और विधान पार्षदों को जिम्मेवारी दी गई है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुचाएंगे।


पहली टीम में पार्टी के सात नेताओं को टास्क दिया गया है, जो मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, अरवल और कैमूर में जबकि दूसरी टीम में भी सात नेताओं की जिम्मेवारी तय कि गई है, जो बांका, भागलपुर, नवगछिया, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, बाढ़, नवादा, नालंदा, औरंगाबाद, गया, पूर्णिया और कटिहार का दौरा कर मुख्यमंत्री के काम को लोगों तक पहुंचाएंगे वहीं तीसरी टीम में अब सात नेताओं को जिम्मेवारी दी गई है, जो सारण,सीवान, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, खगड़िया, अररिया, किशनगंज, पू.चंपारण, प.चंपारण और बगहा में मुख्यमंत्री की उपलब्धियों और जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।


JDU के जनसंपर्क संवाद कार्यक्रम की टीम में बदलाव, इन नेताओं को मिला टास्क


JDU के जनसंपर्क संवाद कार्यक्रम की टीम में बदलाव, इन नेताओं को मिला टास्क


JDU के जनसंपर्क संवाद कार्यक्रम की टीम में बदलाव, इन नेताओं को मिला टास्क

टैग्स