ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

JDU के घटते जनाधार से परेशान हैं नीतीश, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बोले.. पार्टी में कहां है कमी मुझे सूचना दें

PATNA : विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के खराब प्रदर्शन से नीतीश कुमार बेहद परेशान हैं। पार्टी का जनाधार नीतीश कुमार की परेशानी का सबसे बड़ा सबब बन चुका है। यही वजह है कि आज प

JDU के घटते जनाधार से परेशान हैं नीतीश, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बोले.. पार्टी में कहां है कमी मुझे सूचना दें
Editor
4 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के खराब प्रदर्शन से नीतीश कुमार बेहद परेशान हैं। पार्टी का जनाधार नीतीश कुमार की परेशानी का सबसे बड़ा सबब बन चुका है। यही वजह है कि आज प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में नीतीश कुमार ने पार्टी के प्रदर्शन पर चिंता जाहिर की। नीतीश कुमार आज नई प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने जनता की सेवा के लिए सब कुछ किया। सेवा ही हमारा धर्म है लेकिन पता नहीं कहां कमी रह गई। नीतीश कुमार का इशारा विधानसभा चुनाव में पार्टी के 43 सीटों पर सिमट जाने की तरफ था। नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के नेताओं को कहा कि वह जनता के बीच जाएं और इस कारण को समझने की कोशिश करें कि आखिर पार्टी से कहां कमी रह गई। नीतीश कुमार ने कहा कि तत्काल इसकी सूचना भी मुझे दें ताकि समाधान का प्रयास किया जा सके। 


पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बिहार दौरे को नीतीश कुमार ने खूब सराहा। नीतीश ने कहा कि कुशवाहा अच्छा काम कर रहे हैं। वह पार्टी के लिए जो मेहनत कर रहे हैं इसका नतीजा भी सामने आएगा। नीतीश कुमार ने प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने एक बार फिर से जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को शुरू किया है ताकि लोगों की परेशानियों से सीधे वाकिफ हो सकें। नीतीश ने कहा कि आज सोशल मीडिया एंटी सोशल हो चुका है, नई पीढ़ी के लोग खास तौर पर इसका ध्यान रखें और नई तकनीक से लोगों तक अपनी बात पहुंचाएं। कोरोना के संभावित खतरे पर भी नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के नेताओं को आगाह किया। नीतीश ने कहा कि हमारा लक्ष्य अब केवल राज्य का विकास नहीं बल्कि देश का भी विकास है। 



नीतीश कुमार ने संगठन को पहले से ज्यादा सशक्त बनाने की भी अपील की। नीतीश ने कहा कि मैं नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देता हूं और यह बधाई इसलिए भी खास है क्योंकि नई प्रदेश कमेटी में एक तिहाई से ज्यादा महिलाओं को स्थान दिया गया है। प्रदेश कमेटी में सभी तबकों की नुमाइंदगी है पिछड़े-अतिपिछड़े, दलित-महादलित, अल्पसंख्यक हर तबके से लोग कमेटी में शामिल हैं। नीतीश कुमार ने अपने विरोधियों पर भी प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए निशाना साधा। नीतीश ने कहा कि कोई पब्लिसिटी के लिए हम पर बोलता है तो हम क्या कर सकते हैं। उनके पास कोई फैक्ट नहीं होता, न किसी बात की जानकारी होती है फिर भी मेरे खिलाफ बयान दिया जाता है। राजनीति हम लोगों के लिए सेवा का जरिया है, यह बात सबको समझ लेना चाहिए। नीतीश कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर बैठक के दौरान बधाई दी। उन्होंने भरोसा जताया कि अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए आरसीपी सिंह बढ़िया काम करेंगे।

टैग्स