ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

जनता दरबार में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उठ खड़े हुए CM नीतीश.. फिर जाने क्या हुआ

PATNA : नए साल 2022 के पहले साप्‍ताहिक जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सोमवार को फरियादियों की शिकायतें सुन रहे हैं. दरअसल मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आने वाले

जनता दरबार में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उठ खड़े हुए CM नीतीश.. फिर जाने क्या हुआ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नए साल 2022 के पहले साप्‍ताहिक जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सोमवार को फरियादियों की शिकायतें सुन रहे हैं. दरअसल मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आने वाले फरियादियों की कोरोना जांच कराई जाती है इसी दौरान आज 6 फरियादियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई. फरियादियों के पॉजिटिव पाए जाने की खबर  जनता दरबार में CM नीतीश उठ खड़े हुए. 


दरअसल आज 6 फरियादियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई फरियादियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद जनता दरबार कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं. और इस बात की खबर अधिकारियों ने CM को आकर दी. तो नीतीश उठ खड़े हुए. इस दौरान वो अपने अधिकारीयों से गर्म पानी भी पीने के लिए मांगे. और इसके बाद से वो खड़े होकर बाकी फरियादियों की शिकायत सुनने लगे.


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गले में भी खराश देखने को मिली है. जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री बार-बार गले में खराश की शिकायत कर रहे थे और उन्होंने अपने स्टाफ से गर्म पानी पिलाने के लिए भी कहा, मुख्यमंत्री खुद यह कहते नजर आए की गर्म पानी पिलाईये गले में दिक्कत है. पानी पीने के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत चाय भी मंगाई मुख्यमंत्री के गले में जो परेशानी थी. उसे जनता दरबार के लाइव के दौरान देखा जा सकता था.


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार कार्यक्रम में फरियादियों की शिकायत सुन रहे हैं. इस बार भी कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ही लोगों को इंट्री दी जा रही है.  


टैग्स