ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

जैसी करनी वैसी भरनी, CBI रेड पर बोले जीवेश मिश्रा- जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

PATNA: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई की टीम ने होली से ठीक पहले लालू परिवार पर दबिश दी है। सीबीआई की टीम राबड़ी आवास पहुंची है और रेलवे में नौकरी के बदले जम

जैसी करनी वैसी भरनी, CBI रेड पर बोले जीवेश मिश्रा- जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई की टीम ने होली से ठीक पहले लालू परिवार पर दबिश दी है। सीबीआई की टीम राबड़ी आवास पहुंची है और रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में पूछताछ कर रही है। राबड़ी आवास पर सीबीआई की टीम पहुंचने के बाद बिहार का सियासी तापमान एक बार फिर से बढ़ गया है। पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा है कि जैसी करनी वैसी भरनी, सीबीआई जल्दी ही दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी।


पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा है कि सीबीआई की टीम अगर राबड़ी आवास में पहुंची है तो इसमें बीजेपी क्या कर सकती है। सीबीआई एक निष्पक्ष संस्था है और वह अपना काम कर रही है। जैसी करनी वैसी भरनी, कोई भी व्यक्ति अगर गड़बड़ी करता है तो सीबीआई उसके यहां जाएगी। सीबीआई बहुत जल्द दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी। केंद्र सरकार पर सीबीआई के दुरूपयोग करने के सवाल पर जीवेश मिश्रा ने कहा कि चारा घोटाला में जब लालू की गिरफ्तारी हुई थी उस वक्त केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। लालू पर जब पहली बार सीबीआई ने दबिश दी उस वक्त भी केंद्र में कांग्रेस की ही सरकार थी।


वहीं सीबीआई की रेड पर पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा कि अगर लालू परिवार ने गलत किया है तो सीबीआई उसे दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी। अगर लालू परिवार मामले में दोषी नहीं होगा तो कुछ नहीं होगा। सीबीआई स्वतंत्र संस्था है, जो लोग भी गलत काम करते हैं सीबीआई उनके खिलाफ एक्शन लेती है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता