ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

जहरीली शराब से 36 मौत के बाद बिहार के मद्य निषेध मंत्री बोले-बुड़बक वाला बात मत करो, पूरा सफल है शराबबंदी

PATNA: बिहार में जहरीली शराब से एक बार फिर लाशें बिछी हैं. सारण और सिवान में जहरीली शराब पीने से अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन बिहार के मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा

जहरीली शराब से 36 मौत के बाद बिहार के मद्य निषेध मंत्री बोले-बुड़बक वाला बात मत करो, पूरा सफल है शराबबंदी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में जहरीली शराब से एक बार फिर लाशें बिछी हैं. सारण और सिवान में जहरीली शराब पीने से अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन बिहार के मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा का बयान देखिये- ये कोई प्रशासनिक विफलता नहीं है. कोई घर में शराब पियेगा तो पुलिस औऱ प्रशासन देखने जायेगा. मीडिया ने सवाल पूछा-क्या शराबबंदी फेल नहीं है. मंत्री ने जवाब दिया-बुड़बक वाला बात मत करो. मर्डर केस में फांसी की सजा है फिर भी मर्डर हो ही रहा है न.


घर में पुलिस देखने आयेगा

बता दें कि सिवान औऱ सारण में जहरीली शराब से अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है. 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से बीमार हैं. इनमें से कई की आंखों की रोशनी खत्म हो गयी है. वैसे सरकार ने अब तक 25 लोगों की मौत होने की बात स्वीकारी है. जहरीली शराब से मौत के बाद मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक की है. लेकिन बिहार के मद्य निषेध मंत्री का दावा कुछ और ही है.


मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये कोई प्रशासनिक विफलता नहीं है. प्रशासनिक विफलता कभी नहीं हुई है औऱ न कभी होगी. वैसे दो थाना प्रभारी औऱ चौकीदारों को सस्पेंड कर दिया गया है. मंत्री ने कहा कि कोई छिपा करके पियेगा तो पुलिस और प्रशासन देखने आय़ेगा. कोई गड़बड़ी होगी तो प्रशासन को खबर मिलेगी.


बुड़बक वाला बात मत करो

मीडिया ने सवाल पूछा कि ऐसी घटना से क्या ये साबित नहीं हो रहा है कि शराबबंदी फेल है. मंत्री ने कहा-बुड़बक वाला बात मत करो. मर्डर करने पर मौत की सजा होती है तो क्या मर्डर होना रूक गया है. शराबबंदी की समीक्षा करने की कोई जरूरत नहीं है. शराबबंदी पूरी तरह सफल है. हमलोग बगल के राज्य झारखंड, बंगाल और उत्तर प्रदेश के प्रधान सचिव से बराबर बात कर रहे हैं. वहां से शराब नहीं आयेगा ये कोशिश कर रहे हैं. चोर शराब लेकर घुस सकता है लेकिन उस पर कार्रवाई हो रही है.




टैग्स