ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

LALU YADAV : पागल हो गए हैं अमित शाह, बोले RJD सुप्रीमों लालू यादव... इस्तीफा देकर जल्द से जल्द भाग जाएं केंद्रीय गृह मंत्री

PATNA : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) द्वारा बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर के संदर्भ में की गयी एक टिप्पणी को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। विपक्ष के नेता गृ

LALU YADAV : पागल हो गए हैं  अमित शाह, बोले RJD सुप्रीमों लालू यादव... इस्तीफा देकर जल्द से जल्द भाग जाएं केंद्रीय गृह मंत्री
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) द्वारा बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर के संदर्भ में की गयी एक टिप्पणी को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। विपक्ष के नेता गृहमंत्री पर संविधान निर्माता डॉ.अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में अब राजद सुप्रीमों लालू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं। 


लालू यादव ने कहा कि अमित शाह पागल हो गए हैं। इसलिए वह बाबा साहब आंबेडकर के बारे में गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उनके पास जानकारी का अभाव है। हम अमित शाह के पागलपन का खंडन करते हैं। बाबा साहब आंबेडकर बहुत अच्छे आदमी है और हम उनका आदर करते हैं। अमित शाह के बयान को हमने सुना है। वह घृणा करते है। अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए और उनको भागना चाहिए। 


दरअसल, अमित शाह मंगलवार को संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बहस के दौरान सदन को संबोधित किया था। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा था. इसी दौरान बातों ही बातों में उन्होंने कहा था कि बीआर अंबेडकर का नाम लेना अब एक "फैशन" बन गया है।अब यह एक फैशन हो  गया है। अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर. इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। 


इसके बाद अमित शाह के इस बयान को लेकर काफी बबल मचा हुआ है कांग्रेस समेत तमाम विरोधी दल के नेता अमित शाह पर जोरदार हमला बोल रहे हैं, ऐसे में राजद सुप्रीमों लालू यादव ने भी मोर्चा खोल दिया है आज बयान देने से पहले बीते शाम भी इन्होंने सोशल मीडिया के जरिए हमला बोला था। इन्होंने कहा था कि  गोलवलकर की आनुवंशिक औलादें हमेशा से ही हमारे आराध्य बाबा साहेब अंबेडकर को नहीं मानती है। 


लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि..गोलवलकर की अनुवंशिक औलादें हमेशा से ही हमारे आराध्य बाबा साहेब अंबेडकर को नहीं मानती है। 𝐁𝐮𝐧𝐜𝐡 𝐨𝐟 𝐓𝐡𝐨𝐮𝐠𝐡𝐭𝐬 किताब के अनुचर कभी भी संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के विचार को नहीं अपना सकते इसलिए अब वो बाबा साहेब को गाली से संबोधित कर रहे है। 

संघी भाजपाई नेताओं की शाब्दिक के अलावा शारीरिक भाषा से भी अंबेडकर के प्रति घृणा झलक रही है। सामाजिक गैर बराबरी, असमानता, विषमता, छूआछूत, भेदभाव, घृणा एवं संविधान-दलितों-वंचितों और उपेक्षितों से नफ़रत तो संघी भाजपाइयों के खून में है। बाबा साहेब अंबेडकर के असल अनुयायी तो भाजपाइयों की तरफ़ देखते भी नहीं और अब महामानव अंबेडकर साहब को अपमानित करने के बाद भी अगर कोई प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष तौर पर भाजपा के साथ है तो इसका मतलब वो गोलवलकर, 𝐑𝐒𝐒 और भाजपाइयों के पूजक एवं कट्टर तलवा-चाट है। #babasahabambedkar #Ambedkar #LaluYadav #RJD