ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

गोपालगंज से प्रेमनाथ चंचल को VIP ने बनाया उम्मीदवार, एनडीए प्रत्याशी आलोक सुमन को देंगे सीधी टक्कर

GOPALGANJ: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने गोपालगंज से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बीजेपी नेता ई. सुदामा मांझी के बेटे प्रेमनाथ चंचल उर्फ चं

गोपालगंज से प्रेमनाथ चंचल को VIP ने बनाया उम्मीदवार, एनडीए प्रत्याशी आलोक सुमन को देंगे सीधी टक्कर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने गोपालगंज से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बीजेपी नेता ई. सुदामा मांझी के बेटे प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान को महागठबंधन का प्रत्याशी बनाया है। एनडीए प्रत्याशी व सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन को अब चंचल पासवान सीधी टक्कर देंगे। चंचल पासवान को वीआईपी ने गोपालगंज से टिकट दिया है।


VIP पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोबिन्द बिंद ने इस बात की जानकारी दी है। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी के परामर्श से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गोपालगंज से प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान को वीआईपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। महागठबंधन ने चंचल पासवान को चुनाव के मैदान में उतारा है। जिनका सीधा मुकाबला एनडीए प्रत्याशी व सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन से होगा।


बता दें कि VIP को इंडिया गठबंधन का घटक दल बनाए जाने के बाद राजद कोटे से तीन सीटें गोपालगंज, मोतिहारी व झंझारपुर मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को दी गयी थी। जिसमें झंझारपुर से वीआईपी ने सुमन कुमार महासेठ को चुनाव के मैदान में उतार दिया है वही दो सीट गोपालगंज और मोतिहारी में उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गयी थी। लेकिन आज गोपालगंज में भी उम्मीदवार की घोषणा वीआईपी ने कर दी है । अब जल्द ही मोतिहारी सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान होगा।  

गोपालगंज से प्रेमनाथ चंचल को VIP ने बनाया उम्मीदवार, एनडीए प्रत्याशी आलोक सुमन को देंगे सीधी टक्कर


गोपालगंज से प्रेमनाथ चंचल को VIP ने बनाया उम्मीदवार, एनडीए प्रत्याशी आलोक सुमन को देंगे सीधी टक्कर

टैग्स