ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

रामलीला पर महाभारत : सीपी ठाकुर ने पूछा.. भारत नहीं तो क्या पाकिस्तान में होगा रामलीला?

PATNA : प्रशासनिक दांवपेच के कारण पटना में रामलीला का आयोजन नहीं होना अब बड़ा सियासी मुद्दा बनता जा रहा है। गिरिराज सिंह के बाद अब बीजेपी सांसद डॉ सीपी ठाकुर ने भी रामलीला का आयोजन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : प्रशासनिक दांवपेच के कारण पटना में रामलीला का आयोजन नहीं होना अब बड़ा सियासी मुद्दा बनता जा रहा है। गिरिराज सिंह के बाद अब बीजेपी सांसद डॉ सीपी ठाकुर ने भी रामलीला का आयोजन नहीं होने पर नाराजगी जताई है। 


सीपी ठाकुर ने पूछा है कि रामलीला अगर भारत में नहीं होगी तो क्या इसका आयोजन पाकिस्तान में किया जाएगा? बीजेपी सांसद ने कहा है कि पटना में लंबे अरसे से रामलीला का आयोजन होते आया है। आज तक कभी भी दंगे जैसी कोई बात नहीं हुई तो अब क्यों डरा हुआ है? 


डॉ ठाकुर ने कहा है कि रामलीला के मंचन पर प्रशासनिक पाबंदी ठीक नहीं है। उन्होंने धर्म पर बंदिश को गलत बताते हुए कहा कि प्रशासन भेदभाव पैदा न करें। आपको बता दें कि पटना में इस साल रामलीला का आयोजन नहीं हो रहा है। दशहरा कमेटी ने पटना के यूथ हॉस्टल में रामलीला के आयोजन की अनुमति जिला प्रशासन से मांगी थी लेकिन जिला प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य कारणों का हवाला देते हुए इसकी अनुमति नहीं दी। पटना के डीएम पहले ही कह चुके हैं कि रामलीला के आयोजन पर किसी तरह की रोक नहीं है, दशहरा कमेटी चाहे तो कदम कुआं स्थित पुराने आयोजन स्थल पर रामलीला आयोजित कर सकती हैं। अब पटना में रामलीला का आयोजन नहीं होना सियासी महाभारत का कारण बन रहा है।